इंदौर न्यूज़ (Indore News)

आज दोपहर परिवार के साथ आएंगी प्रियंका, चार दिन रहेंगी पदयात्रा में

  • वापसी में महाकाल दर्शन करके लौटेंगी इंदौर में यात्रा में शामिल होने पर संशय

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार शामिल होने पहुंच रही हैं। वे अपने परिवार के साथ आज दोपहर एयर इंडिया की उड़ान से इंदौर आएंगी और सीधे बुरहानपुर रवाना हो जाएंगी। प्रियंका के साथ उनके पति राबर्ट वाड्रा और पुत्र रेहान वाड्रा भी आ रहे हैं। दोपहर को वे दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान से सीधे इंदौर पहुंचेंगे।


एआईसीसी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने बताया कि वे बुरहानपुर में आज शाम निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इसके बाद कल यात्रा खंडवा शहर में रहेगी, जहां प्रियंका भी उनके साथ रहेंगी। फिलहाल चार दिन वे यात्रा में रहेंगी। अभी यह तय नहीं है कि वे इंदौर में निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगी या नहीं। प्रियंका वापसी में पूरे परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने जाएंगी। इंदौर में यात्रा 27 नवम्बर को पहुंच रही हैं। सूत्रों का कहना है कि 27 तारीख को वे कुछ समय के लिए यात्रा में रह सकती हैं और यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Share:

Next Post

बजट में एमएसपी से कम लागत वाले उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार

Wed Nov 23 , 2022
नई दिल्ली। सरकार 2023-24 के आम बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम लागत वाले उत्पादों के आयात पर रोक लगा सकती है। बजट पूर्व बैठकों के दूसरे दिन मंगलवार को किसान संगठनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर एमएसपी से कम लागत वाले उत्पादों के आयात पर रोक लगाने का सुझाव दिया। […]