img-fluid

पंजाब में गरमाई राजनीति, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर AAP का बड़ा ऐलान, BJP दफ्तरों का करेगी घेराव

May 10, 2026

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया है कि 10 मई को पूरे राज्य में बीजेपी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। पार्टी इसे केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई बता रही है।

ईडी की कार्रवाई पर AAP का हमला
संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी दस्तावेजों में कथित हेरफेर के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद हरपाल चीमा ने बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहां ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि बीजेपी शासित राज्यों में ऐसी कार्रवाई नहीं होती। चीमा ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

“बीजेपी में शामिल नहीं हुए, इसलिए कार्रवाई हुई”
हरपाल चीमा ने दावा किया कि इससे पहले ईडी अशोक मित्तल के घर भी पहुंची थी और बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस राजनीति का जवाब देंगे और बीजेपी की रणनीति को सफल नहीं होने देंगे।


  • अमन अरोड़ा का नाम भी चर्चा में
    हरपाल चीमा ने कहा कि ईडी की प्रेस विज्ञप्ति में पंजाब AAP अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा का नाम भी लिया गया है। उनके मुताबिक, बिल्डरों से कथित संबंधों के आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। संजीव अरोड़ा के बेटे की गिरफ्तारी की अटकलों पर उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी को सिर्फ मंत्री की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है, लेकिन एजेंसियां कुछ भी कर सकती हैं।

    कांग्रेस ने भी साधा निशाना
    इस मामले में पंजाब कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, जैसे उसकी सीधी लड़ाई AAP से हो। वडिंग ने आरोप लगाया कि बीजेपी ईडी का इस्तेमाल कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी विजिलेंस का राजनीतिक उपयोग कर रही है।

    “लोकतंत्र में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा”
    अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने तंज कसते हुए कहा कि देश में अब राजनीतिक लड़ाई एजेंसियों के जरिए लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले AAP ने अपने नेताओं पर कार्रवाई की और अब उसके मंत्री ही गिरफ्तारी का सामना कर रहे हैं।

    Share:

  • तमिलनाडु : 'विजय' युग का आगाज, आज शपथ लेंगे TVK प्रमुख; 13 मई को बहुमत परीक्षण

    Sun May 10 , 2026
    चेन्नई। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के अनुसार जानकारी दी है कि शासन और कानून-व्यवस्था पर अपनी सीधी पकड़ बनाए रखने के लिए विजय ने (Vijay) गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे सबसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखने का निर्णय लिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved