बड़ी खबर

गन कल्चर पर सख्त पंजाब सरकार, प्रदर्शन पड़ेगा महंगा, कई पंजाबी गानों पर रोक

चंडीगढ़। पंजाब में गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए भगवंत मान सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदूक रखने और उसके प्रदर्शन को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि बंदूक का ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ऐसे गाने जो हथियार या फिर हिंसा को महिमामंडित करते हैं, उनपर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा अब तक हथियारों के जितने भी लाइसेंस जारी किए गए हैं उनकी तीन महीने के भीतर ही समीक्षा की जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि किसी को हथियार का नया लाइसेंस तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक कि डीएम व्यक्तिगत रूप से इसकी सिफारिश ना करें। इसके अलावा शादी या अन्य कार्यक्रमों में फायरिंग करना अपराध माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर औचक जांच की जाएगी। इसके अलावा अगर कोई किसी समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच करता है तो पुलिस उसपर भी तत्काल सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने मई में ही उन गायकों को चेतावनी दी थी जो कि अपने गानों में हथियारों या गन की बात करते थे। उन्होंने पंजाब में बंदूक कल्चर की निंदा की थी और कहा था कि अपने गानों के जरिए लोग समाज में शत्रुता और हिंसा को घोलने का प्रयास ना करें।

उन्होंने कहा था कि पंजाबी गायक ऐसे गाने गाएं जिनसे पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत पर गर्व हो। भाईचारे, शांति और सौहार्द की भावना मजबूत हो। इसके अलावा सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और नवचेतना जगाने का प्रयास किया जा सके। बीते महीने पंजाबी गायक श्री बरार की गिरफ्तारी हुई थी। मुख्यमंत्री मान ने भी इस गिरफ्तारी का समर्थन किया था।

Share:

Next Post

कानून उत्पीड़न का साधन नहीं बने, बल्कि न्याय का साधन बना रहे - डी.वाई. चंद्रचूड़

Sun Nov 13 , 2022
नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice Of India) डी.वाई. चंद्रचूड़ (D.Y. Chandrachud) ने कहा कि कानून (Law) उत्पीड़न का साधन नहीं बने (Should not become an Instrument of Harassment), बल्कि न्याय का साधन बना रहे (But an Instrument of Justice) यह सुनिश्चित करना (To Ensure) सभी की जिम्मेदारी है (Everyone’s Responsibility) । […]