देश बड़ी खबर

अंबाला एयरबैस पर उतरे राफेल, वाटर सेल्यूट से हुआ स्वागत

 

  • वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया स्वयं मौजूद रहे
  • दो सुखोई-30 विमानों ने किया राफेल को एस्कोर्ट
  • रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने राफेल का वीडियो ट्वीट किया
  • हैलीकॉप्टर से आसमान की निगरानी की गई

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज का दिन बेहद खास रहा है। आधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमान राफेल भारत में पहुंच गए हैं। फ्रांस से उड़कर UAE होते हुए अत्याधुनिक राफेल विमान ने आज सिंह गर्जना करते हुए अंबाला के एयरबैस पर लैडिंग की। राफेल को रूस निर्मित दो सुखोई 30 विमान ने एस्कोर्ट किया। आगे राफेल विमान थे, इनके ठीक पीछे सुखोई विमान इन्हें एस्कोर्ट कर रहे थे। अंबाला एयरबैस पर लैंडिंग के दौरान इन्हें वाटर सैल्यूट दिया गया। राफेल की अगवानी करने के लिए भारतीय वायुसेना के चीफ आरकेएस भदौरिया स्वयं मौजूद रहे। अभी राफेल को सेना में शामिल करने के लिए कोई समारोह नहीं रखा गया है। अभी इन्हें हेंगर में रखा जाएगा। 20 अगस्त को आफिशियल सेरेमनी हो सकती है। राफेल का भारतीय सीमा में प्रवेश का वीडियो रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने ट्वीट किया। अंबाला के आसमान की हैलीकाप्टर द्वारा निगरानी की गई।


इसके पूर्व UAE की सरजमीन से जब राफेल विमानों ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली। जब ये विमान अरब सागर से निकले तो INS कोलकाता कंट्रोल रूम से ही उनका स्वागत किया गया। इस दौरान INS कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, ‘इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर। मे यू टच द स्काई विद ग्लोरी, हैप्पी हंटिंग, हैप्पी लैंडिंग। जवाब में राफेल विमान में मौजूद पायलट की ओर से भी शुक्रिया अदा किया गया। साथ ही कहा गया कि भारतीय नौसेना का जहाज सीमा की रक्षा के लिए यहां पर मौजूद है, ये संतुष्टि करने वाला है। आपको बता दें कि मंगलवार को फ्रांस से पांचों राफेल विमानों ने उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में फ्रांस के एयरबेस पर रुके थे।
आपको बता दें कि ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह पांचों राफेल विमान की अगुवाई कर रहे हैं, जो अंबाला में लैंड करवाया गया। अंबाला में सभी लड़ाकू विमानों को वाटर सैल्यूट दिया गया, खुद वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया इस दौरान अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहे।
5 विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान हैं। अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।

 

Share:

Next Post

राफेलः विश्व का बेहतरीन लड़ाकू विमान

Wed Jul 29 , 2020
– योगेश कुमार गोयल लंबे इंतजार के बाद 29 जुलाई को भारतीय वायुसेना के बेड़े में पांच राफेल लड़ाकू जेट विमान शामिल हो जाएंगे। वैसे तो फ्रांसीसी कम्पनी 8 अक्तूबर 2019 को ही भारत को चार राफेल सौंप चुकी है और तभी से वहीं भारतीय पायलटों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा था, इसलिए पौने […]