बड़ी खबर

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार नई नौकरियां देने में नहीं, बची नौकरियां छीनने में सक्षम


नई दिल्ली। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था में गिरावट और नकली नोटों के बढ़ने के साथ बेरोजगारी के नए आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार नई नौकरियां देने में तो नहीं लेकिन बची हुई नौकरियां छीनने में जरूर सक्षम है। याद रहे यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। इनके भविष्य को बर्बाद करना इस सरकार को महंगा पड़ेगा।

वहीं पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और करोड़ों लोगों ने रोजगार की उम्मीद छोड़ दी है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे में 50 प्रतिशत नौकरियां हमेशा के लिए खत्म हो गई हैं और 91,629 पदों पर अब कभी भर्ती नहीं होगी। गांव से शहर तक युवा रेलवे और सेना में भर्ती के लिए दिन रात जुटे हैं, लेकिन मोदी सरकार में भर्ती और उम्मीद दोनों खत्म हो गई हैं।


उन्होंने अर्थव्यवस्था और नकली नोट पर कहा कि देश में 500 के 101.9 प्रतिशत और 2000 के 54.16 प्रतिशत नकली नोट बढ़े हैं। बैंकों में जमा 500 और 2000 के कुल 87.1 प्रतिशत नोट नकली हैं। कुल करेंसी का 21.23 प्रतिशत जाली नोट हैं। नोटबंदी की लाइन सिर्फ जनता के लिए ही तबाही साबित हुई।

वरुण गांधी ने फिर अपनी सरकार को घेरा
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का उल्लेख करते हुए सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

सोनिया गांधी से मिले पुनिया
सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद पीएल पुनिया ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हुई, इसमें किसको नामित करना है ये कांग्रेस अध्यक्ष का अधिकार है इसलिए हम यहां आए और वो इस पर निर्णय लेकर बताएंगी। वो जिसे भी चुनेंगी हमें वो स्वीकार है। 31 मई से पहले नाम पता चल जाएगा।

Share:

Next Post

अब देश में समान नागरिक संहिता की तैयारी

Sun May 29 , 2022
सारा देश…एक कानून…राज्यों को दी हरी झंडी नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा एक देश-एक कानून, अर्थात समान नागरिक संहिता कानून लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बिल को कभी भी  संसद में पेश किया जा सकता है। इस कानून के बाद हिंदू,  मुस्लिम, पारसी  या किसी और अल्पसंख्यक धर्म के कानून की […]