img-fluid

राजस्थान : जयपुर-फलोदी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-डंपर की सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की मौत

September 16, 2026

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर-फलोदी (Jaipur-Phalodi) मेगा हाईवे (highway) पर बुधवार अलसुबह एक खौफनाक और दर्दनाक सड़क हादसा (Horrific road accident) सामने आया है. तेज रफ्तार डंपर और कार (car and dumper ) के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर चीख-पुकार मच गई.


  • जानकारी के अनुसार, यह हादसा जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर मिठड़ी के पास सुबह करीब 5 बजे घटित हुआ. उस वक्त हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही कम थी. कार सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए.

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत कार्य शुरू कर कार के मलबे से शवों को बाहर निकाला गया. शुरुआती जांच और पहचान के आधार पर चारों मृतक झुंझुनूं जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है.

    Share:

  • MP में 19 सितंबर से फिर हो सकती है झमाझम बारिश, सक्रिय होने वाला है नया सिस्टम

    Wed Sep 16 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन बारिश (Rain) का आंकड़ा अभी सामान्य से पीछे है। ऐसे में सितंबर के आखिरी दौर में सक्रिय होने वाला मौसम तंत्र प्रदेश के लिए अहम रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय (New […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved