इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नखराली ढाणी में आयोजित हुआ विधानसभा 3 का राखी महोत्सव

  • वार्ड क्रमांक 55 ,63 और 64 की 3000 से अधिक बहनों ने विधायक विजयवर्गीय को राखी बांध दिया आशीर्वाद
  • 8 सितंबर को वार्ड 56, 57, 58 और 11 सितंबर को वार्ड 59, 60, 61 और 62 की बहने बांधेगी विधायक को रक्षा सूत्र

इंदौर। क्षेत्र क्र. 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने आज नखराली ढाणी में अपनी विधानसभा के वार्ड 55 ,63 ,64 की 3000 से अधिक महिलाओं के साथ राखी महोत्सव मनाया। बहनों में अपने लाड़ले विधायक भाई को राखी बांधने का उत्साह दिखा तो वही विधायक ने भी सहर्ष सभी बहनों से दोनो कलाइयों पर राखी बंधवाई। इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय के संग उनकी माता जी आशा विजयवर्गीय एवं धर्मपत्नी सोनम विजयवर्गीय भी मौजूद थी। इस अवसर पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा की हमारी विधानसभा 3 एक परिवार है और यह हमारा सौभाग्य है की इतनी सारी बहनों का आशीर्वाद हमे मिल रहा है। इसी आशीर्वाद के कारण हम इतनी जनसेवा कर पाते है।

Share:

Next Post

6 सितंबर की 10 बड़ी खबरें

Wed Sep 6 , 2023
1. CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि की बढ़ी मुश्किलें, रामपुर में FIR दर्ज सनातन धर्म पर विवादित बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में FIR दर्ज की गई है जिससे […]