img-fluid

गजराज पर सवार गणेशजी के दर्शन के लिए उमड़े इंदौरी

September 22, 2026

  • गणेशोत्सव… 66वें वर्ष में नूतन मंडल, तीसरी पीढ़ी संभाल रहीं व्यवस्थाएं

इंदौर। जेल रोड स्थित नूतन मंडल गणेश उत्सव समिति इस वर्ष अपना 66वां स्थापना वर्ष मना रही है। 1961 में शुरू हुई यह परंपरा आज तीसरी पीढ़ी के हाथों में है, जहां भक्ति के साथ-साथ पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक संदेश की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। पंडाल में इस बार जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती अलौकिक जंगल थीम बनाई गई है, जहां गजराज पर सवार 6.6 फीट ऊंची भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शनों के लिए प्रतिदिन हजारों इंदौरी पहुंच रहे हैं।

जेल रोड नूतन मंडल गणेशोत्सव समिति की स्थापना सन् 1961 में स्व. लेखराज धीमान पहलवान, तापसे मामा, रायतेकर साहब और शर्माजी ने की थी। आज इस 66 साल पुराने पारिवारिक रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष महेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश धीमान पहलवान, रत्नेश गुप्ता, राहुल धीमान, मोनू बिछकुल्ले सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक व्यापारी और 100 से ज्यादा युवा सेवादार व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। यहां आने वाले हर श्रद्धालु का स्वागत किसी अतिथि की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की भांति आदर-सम्मान के साथ किया जाता है।

365 दिन अनवरत सेवा और भोजन प्रसादी

पंडाल में रोजाना 5 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। यहां आने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन सपरिवार प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना महाआरती और पूजन में समाजसेवी सुभाष खंडेलवाल,पिंटू जोशी, छोटू शुक्ला, रीना बौरासी, शीला मिमरोट, राष्ट्रीय कवि सत्येन वर्मा सत्येन, अनिरुद्ध जैन, अनिल बरिया सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हो रहे हैं। वहीं दिनेश धीमान पहलवान यहां स्थित शंकर-पार्वती-गणेश मंदिर में वर्ष के 365 दिन अनवरत अपनी सेवा देते आ रहे हैं।

इंसानियत और वफादारी : गमी में श्मशान तक साथ निभाते हैं ‘टीका और ‘लोमड़ी

यहां भक्ति के साथ-साथ बेजुबानों के प्रति अनोखा प्रेम भी दिखाई देता है। मंदिर परिसर में पिछले एक दशक से दो श्वान—मां ‘टीकाÓ और उसका बेटा ‘लोमड़ीÓ रह रहे हैं, जो पूरे मोहल्ले के चहेते हैं। दिनेश धीमान पहलवान बताते हैं कि ये दोनों सिर्फ बेजुबान नहीं, बल्कि सुख-दु:ख के साथी हैं। मोहल्ले में किसी भी घर में गमी होने पर ये दोनों अंतिम यात्रा में श्मशान घाट तक साथ जाते हैं और परिवार के साथ 13 दिनों के शोककाल के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। पूरा मोहल्ला भी इन दोनों मां-बेटे को बेपनाह प्यार और दुलार देता है।

Share:

  • कोर्ट पहुंचे मीडिया संस्थानों के बाद व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया 24 घंटे का ‘ट्रंप टीवी’

    Tue Sep 22 , 2026
    नई दिल्ली । अमेरिका में व्हाइट हाउस (White House) और मीडिया संस्थानों (Media Organizations) के बीच प्रेस एक्सेस (Press Access) को लेकर विवाद बढ़ने के बीच प्रशासन ने अपना 24 घंटे चलने वाला टीवी चैनल (TV Channel) लॉन्च कर दिया है। इस नए चैनल का नाम ‘ट्रंप टीवी’ रखा गया है। इसके जरिए राष्ट्रपति डोनाल्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved