ज़रा हटके बड़ी खबर

वैज्ञानिकों के नए आविष्कार से क्रांति, अब रोबोट देंगे बच्चों को जन्म!

नई दिल्ली। ऐसे रोबोट्स (Robots) जो ना सिर्फ बच्चों को जन्म दे सकता है बल्कि चोट लगने पर और बीमारी होने पर खुद को ठीक भी कर सकता है। यानी अब विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि एक दिन इंसान शायद अपना ही एक कृत्रिम रूप बनाने में सक्षम हो जाएगा।

बच्चों को जन्म देंगे रोबोट
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने अफ्रीका में पाए जाने वाले एक मेंढक की Stem cells की मदद से ऐसे जीवित Robots तैयार किए हैं। इन Robots को Xeno Bots कहा जा रहा है। आकार में एक मिलीमीटर से भी छोटे इन Robots को पिछले वर्ष विकसित किया गया था। तब वैज्ञानिकों ने इनमें चलने की क्षमता विकसित की थी, ये समूहों में काम भी कर सकते थे और ये अपना उपचार खुद करने में भी सक्षम थे, लेकिन इस साल इन्हें संतान को भी जन्म देने के योग्य बना दिया गया है।


कैसे बनाया गया ये खास रोबोट?
इस प्रयोग को करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने पहले मेंढक के भ्रूण से कुछ विशेष कोशिकाओं को अलग किया और फिर ये देखा कि वो अपने आस-पास के वातावरण में खुद को कैसे ढालती हैं? इस दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि ये कोशिकाएं ना सिर्फ नए वातावरण में ढल गईं बल्कि इन्होंने चलना भी शुरू कर दिया और ये Reproduction यानी प्रजनन में भी सक्षम हो गईं।

रोबोट में विकिसत हुई प्रजनन की क्षमता
इस दौरान मेंढकों की Stem कोशिकाओं में कोई Genetic बदलाव नहीं किया गया क्योंकि Stem कोशिकाएं खुद को दूसरी कोशिकाओं में बदलने में सक्षम होती हैं। इस प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों ने Artificial Intelligence और Super Computer की भी मदद ली. AI और Super Computer ने इन कोशिकाओं को एक ऐसा आकार दिया जिससे ये Reproduction में सक्षम हो गईं।

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये Living Robots भविष्य में समुद्र में Micro Plastic की सफाई और इंसानों में कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने के भी काम आएंगे। इन्हीं की मदद से लोगों की बढ़ती उम्र को भी रोका जा सकेगा क्योंकि जब किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है तो उसके शरीर की कोशिकाएं मरने लगती हैं लेकिन भविष्य में ये कोशिकाओं जैसे Robots उनकी जगह ले पाएंगे और इंसानों की बढ़ती उम्र को रोकना संभव हो जाएगा।

लेकिन पूरी दुनिया में इस तरह के प्रयोगों पर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि कई लोगों का मानना है कि ये प्रकृति से छेड़छाड़ है. पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के बदलते रूप से परेशान है ऐसे में अगर इंसानों ने वो Robots बना लिए जो चलने-फिरने में और बच्चे पैदा करने में सक्षम होंगे तो ना जाने दुनिया को कौन सी नई मुसीबत का सामना करना पड़ जाए।

Share:

Next Post

कोट के नीचे पैंट पहनना भूलीं ये अभिनेत्री, बोल्ड लुक यूजर कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Fri Dec 3 , 2021
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की सुपर​हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार दबंग अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh is one of the super hot actresses) आज एक बड़ा नाम हैं। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) क्षरा ने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Cinema) में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी धाक जमा रखी है। […]