img-fluid

चैतन्य सिटी में बन रहीं 4 करोड़ से सड़कें, जनप्रतिनिधियों ने परखी गुणवत्ता

June 16, 2026

जबलपुर। नगर के विकास और शहर के नागरिकों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ रानी अवंती बाई वार्ड के चैतन्य सिटी में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मुख्य सड़क का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का सघन निरीक्षण किया गया और प्रगति की जानकारी ली गयी।



  • निरीक्षण के दौरान महापौर और विधायक ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चैतन्य सिटी और आस-पास के नागरिकों की मांग को सहृदयता से सुनते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर वार्ड की शेष बची अन्य आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू कराने की अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसके साथ ही, इस ऐतिहासिक सड़क का निर्माण वीरांगना रानी दुर्गावती जी के गौरवशाली कार्यकाल की यादों और विरासत को सहेजते हुए किया जा रहा है। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

    Share:

  • पत्नी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के विवाद में सहायक कुलसचिव का तबादला

    Tue Jun 16 , 2026
    रादुविवि प्रकरण में नया मोड़, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया तबादला आदेश जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पिछले दिनों एक कर्मचारी और सहायक कुलसचिव के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया था। कर्मचारी द्वारा अपनी पत्नी को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved