
उज्जैन। सेठीनगर के समीप रविन्द्र नगर में कल दोपहर 3 लोग हथियारों से लैस होकर पहँुचे और व्यापारी के सिर पर बंदूक अड़ाकर डेढ़ लाख रुपए सहित जेवर लूटकर कार से भागने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद नागझिरी, माधवनगर और यातायात थाना पुलिस ने घेराबंदी की और पीछा कर नागझिरी के समीप कार रोककर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाए आरोपियों में दो मुंबई तथा एक उज्जैन का रहने वाला है। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर रविन्द्र नगर में रहने वाले महेश संगतानी के घर में नकाबपोश तीन बदमाश जा घुसे और उन्होंने महेश के सिर पर पिस्टल अड़ाई तथा उसकी पत्नी भूमिका के गले पर चाकू अड़ा दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए और चांदी के सिक्के लूटकर कार से भागने लगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved