बड़ी खबर

RTI में खुलासा- देश में 11 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन के 45 लाख डोज बर्बाद

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) की कमी की खबरों के बीच एक नई जानकारी ने चिंता बढ़ाई है। खबर है कि 11 अप्रैल तक देश में करीब 45 लाख कोविड-19 वैक्सीन बर्बाद हो चुकी हैं। खास बात है कि वैक्सीन बर्बादी के मामले में पांच राज्य सबसे आगे हैं। वैक्सीन को लेकर दायर हुई एक RTI में जवाब मिला है कि राज्यों के उपयोग में आए 10.34 करोड़ वैक्सीन डोज में से 44.78 लाख डोज बर्बाद हो गए हैं।

एक ओर देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी जैसे हालात तैयार हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जो लगातार वैक्सीन बर्बादी में आगे चल रहे हैं। हाल ही में एक RTI से मिली जानकारी बताती है कि देश में 11 अप्रैल तक 44.78 लाख वैक्सीन डोज बर्बाद हो चुके हैं। तमिलनाडु में वैक्सीन वेस्टेज ज्यादा है। यहां 11 अप्रैल तक 12.10% खराब हो चुकी है। दूसरे नंबर पर 9.74% के साथ हरियाणा है। इसके बाद पंजाब में 8.12, मणिपुर में 7.80, तेलंगाना में 7.55 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हो चुकी है।


देश के कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां वैक्सीन वेस्टेज नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड और लक्षद्वीप पर वैक्सीन बर्बादी नहीं हुई है। देश में बीती 16 जनवरी से वैक्सीन कार्यक्रम शुरू हो गया था। देश में फिलहाल 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

हाल ही में सरकार ने वैक्सीन लगाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार, आगामी 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने वैक्सीन की कीमत, उपलब्धता को लेकर भी बड़े फैसले लिए हैं। फिलहाल सरकार चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन ड्राइव चला रही है। पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को टीका लगाया गया था। फिलहाल 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन दी जा रही है।

Share:

Next Post

60 फीसदी मरीजों को इस बार देना पड़ रही है ऑक्सीजन

Tue Apr 20 , 2021
    अरबिन्दो हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने दिए प्रधानमंत्री को सुझाव प्रदेश से एक मात्र डॉक्टर वीडियो कान्फ्रेंस में हुए शामिल इंदौर।  पिछले साल जब कोरोना संक्रमण शुरू हुआ था और कर्फ्यू-लॉकडाउन लगाना पड़ा तब भी मरीजों की मौतें हुई थी, लेकिन उस दौरान इतने अधिक गंभीर मरीज नहीं मिले थे। जबकि दूसरी […]