विदेश

Russia-Ukraine War- जंग के बीच अपनों पर टूट रहा पुतिन का कहर, जानिए वजह

कीव। यूक्रेन से संघर्ष (conflict with ukraine) के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के लिए हालात विपरीत होते दिख रहे हैं। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग ढाई महीने से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का कहर अपनों पर टूटना शुरू हो चुका है। पुतिन के प्रोफेसर और उनको राजनीति में आने के लिए प्रेरित करने वाले एनाटोली (Anatoli) की बेटी को जल्द विदेशी जासूस घोषित किया जा सकता है।

डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन रूस में अपने विरोधियों के खिलाफ एक नई कार्रवाई कर सकते हैं। इस लिस्ट में उनके गुरु की बेटी सेनिया सोबचाक (Ksenia Sobchak) का नाम भी शामिल है। उनका नाम जल्द ही विदेशी जासूसों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।



टीवी एंकर के खिलाफ की जा सकती है कार्रवाई
बता दें कि Ksenia Sobchak की पहचान पुतिन के गुरु की बेटी होने के साथ एक टीवी एंकर की भी है। इसके अलावा विपक्ष में वो बड़ी महिला नेता भी हैं। वो 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को चुनौती दे चुकी हैं, लेकिन अब Ksenia Sobchak की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गौरतलब है कि पुतिन अपने गुरु की बेटी Ksenia Sobchak को बचपन से जानते हैं। पुतिन Ksenia Sobchak के घर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी शिरकत कर चुके हैं।

पुतिन के Mentor रह चुके हैं सेनिया के पिता
जान लें कि Ksenia Sobchak के पिता एनाटोली, पुतिन के Mentor भी रह चुके हैं। उन्होंने ही पुतिन को सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर के रूप में पहली बार कोई राजनीतिक भूमिका दी थी उससे पहले पुतिन रूस की खुफिया एजेंसी KGB के एक एजेंट हुआ करते थे। विदेशी दखल का पता लगाने वाली कमेटी के चीफ एलेक्जेंडर ने कहा कि जांच की जा रही है कि क्या Ksenia Sobchak को विदेश से फंडिंग मिलती थी। अगर विदेशी फंडिंग के सबूत मिले तो उनको विदेशी जासूस घोषित कर दिया जाएगा।

Share:

Next Post

थामस कप की जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

Tue May 17 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम (Indian Men’s Team) के थामस कप में स्वर्ण पदक (Thomas Cup Gold Medal) जीतने से भारतीय बैडमिंटन संघ Badminton Association of India (बाई) BAI काफी उत्साहित है और उसने दो और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (International Tournament) की मेजबानी करने का फैसला किया है। बाई के सचिव संजय मिश्रा (BAI Secretary Sanjay […]