विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेनी ड्रोन ने क्रीमिया में ईंधन भंडारण केंद्र कर दिया तवाह

कीव (keev)। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को एक साल से ज्‍यादा हो गया है। दोनों देशों की सेनाएं आज भी आमने-सामने होकर युद्ध कर रही है। इस युद्ध में ना रूस झुक रहा और ना यूक्रेन पीछे हटने को तैयार है। यूक्रेन में तड़के राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्रों में रूस ने 20 से अधिक क्रूज मिसाइल (cruise missile) और दो ड्रोन दागे जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत मध्य यूक्रेन में एक आवासीय इमारत पर हुए दो मिसाइल हमलों में हुई है।

बता दें कि कीव शहर प्रशासन के अनुसार, लगभग दो महीने में पहली बार राजधानी के चारों ओर हवाई हमलों को लेकर आगाह करने वाले सायरन बजने लगे और यूक्रेन की वायु सेना ने कीव के ऊपर 11 क्रूज मिसाइल और दो ड्रोन को रोका।

अपनी जबरदस्त सैन्य और हथियारों की क्षमता की वजह से दोनों देशों की इस लड़ाई में अब तक पलड़ा रूस का ही भारी रहा है, हालांकि, यूक्रेन ने भी रूसी सैनिकों को सीमाई क्षेत्रों तक सीमित करने में काफी हद तक सफलता पाई है। इतना ही नहीं यूक्रेन ने कई मौकों पर रूस के अंदर घुसकर भी हमलों को अंजाम दिया है। रूसी सेना से मुकाबले की इसी कड़ी में शनिवार को यूक्रेन की तरफ से क्रीमिया में ड्रोन हमलों को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हमले में रूस के ईंधन भंडारण केंद्र का बड़ा हिस्सा तबाह हुआ है।



रूस की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन ने क्रीमिया के सेवास्तोपोल बंदरगाह पर हमला किया, जिसमें यहां के ईंधन भंडारण केंद्र को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के एक खुफिया सैन्य अफसर ने दावा किया कि केंद्र में तेल ले जाने वाले 10 टैंक, जिनकी क्षमता 40 हजार टन के करीब थी, को तबाह कर दिया गया है। इनका इस्तेमाल रूस के काला सागर में तैनात नौसैनिक बेड़े द्वारा किया जाना था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपनी जमीन पर बढ़ते रूसी हमलों के खिलाफ करारा जवाब देने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया था कि यूक्रेनी सेना रूस के हमलों का जवाब देने में कारगर है और अपनी जमीन छुड़ाने में भी सक्षम है। बता दें कि यूक्रेन लगातार क्रीमिया को अपना हिस्सा बताता रहा है। इस क्षेत्र पर 2014 के बाद से ही रूस ने सैन्य अभियान चलाकर कब्जा कर लिया था।

हालांकि, मॉस्को का आरोप है कि कीव ने अब तक क्रीमिया पर हमले के लिए कई हवाई और समुद्र से संचालित होने वाले ड्रोन्स का सहारा लिया है। सेवास्तोपोल के रूस समर्थित गवर्नर मिखाइल रैजवोझेव ने कहा कि हमले के लिए आए कई सारे ड्रोन्स में सिर्फ एक ही ड्रोन तेल के टैंकर पर हमले में सफल हो पाया। उन्होंने कहा कि दुश्मन सेवास्तोपोल पर अचानक हमला कर के हमें चौंकाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन रूस के दमकलकर्मियों ने दिखा दिया एक बड़ी आग को कैसे बुझाते हैं और तबाही को कैसे रोकते हैं।

Share:

Next Post

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका-चीन आमने-सामने, US ने दी ड्रैगन को चेतावनी

Sun Apr 30 , 2023
वाशिंगटन (washington)। चीन और अमेरिका के बीच दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में विवादित पारासेल द्वीप समूह (disputed paracel islands) को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। चीन दक्षिण चीन सागर (china south china sea) के लगभग पूरे हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि अमेरिका इसका विरोध करता है। अेमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा […]