img-fluid

सलमान की ‘अकेलेपन’ वाली पोस्ट से मची हलचल, मां ने पूछा- क्या हुआ बेटा? एक्‍टर ने दिया ये जवाब

May 19, 2026

मुंबई । सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने अकेलेपन के बारे में लिखा था। सलमान के पोस्ट शेयर (Post Share) करते ही तुरंत वायरल हो गई और उनके अकेले और तन्हा वाले संदेश को लेकर फैंस चिंतित हो उठे। अब खुद सलमान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और अपनी स्पष्टीकरण जारी किया है।

मैं अकेला कैसे हो सकता हूं?
सलमान खान ने बीती देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, इसमें उन्होंने अपनी तन्हा व अकेलेपन वाली पोस्ट पर स्पष्टीकरण जारी किया। सलमान ने बताया कि उनकी मां सलमा खान भी उनके पोस्ट के सुर्खियों में आने के बाद चिंतित हो गईं।

अटकलों का जवाब देते हुए सलमान ने लिखा, ‘अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा और अद्भुत परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे रह सकता हूं? जब मेरे पास आप सब हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं? मैं सबसे बड़ा ना शुकरा व्यक्ति होऊंगा।’


  • सलमान की मां भी हुईं चिंतित
    अपनी पोस्ट में सलमान ने आगे ये भी बताया कि कैसे उनकी मां भी इस पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाओं से चिंतित हो गई थीं। अपनी पोस्ट में सलमान ने आगे लिखा, ‘कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए मुझे थोड़ा समय चाहिए, बस।’ अभिनेता ने अपने पोस्ट पर मीडिया के ध्यान को लेकर भी मजाक किया और अपनी मां की प्रतिक्रिया का भी जिक्र करते हुए लिखा, ‘इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया, मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल करो यार।’

    सलमान ने पोस्ट में लिखी थी ये बात
    इससे पहले सलमान खान ने अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए शर्टलेस तस्वीर और एक क्रिप्टिक कैप्शन शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था। इसमें लिखा था, ‘मैं, मैं, खुद से, खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा, अकेलापन पसंद से होता है और तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता।

    अब इसके आगे आप खुद तय करें कि आपको क्या करना है।’ सलमान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई फैंस ने अभिनेता की इमोशनल कंडीशन के बारे में अटकलें लगाईं और उनके शब्दों के पीछे के अर्थ पर चर्चा की।

    सलमान की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
    वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इनमें सबसे पहले उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ है। ये पहले ‘बैटल ऑफ गलवां’ के नाम से रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म का नाम बदल गया है। वहीं कुछ कारणों से फिल्म में देरी हुई है।

    इसके अलावा सलमान वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसका अस्थायी टाइटल ‘एसवीसी63’ है। इसमें उनके साथ नयनतारा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं सलमान के राज और डीके के साथ भी एक प्रोजेक्ट करने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    Share:

  • US : सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) में गन वायलेंस (gun violence) और हेट क्राइट (Hate Crime) से जुड़ा एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. कैलिफोर्निया के सैन डिएगो (San Diego) काउंटी स्थित सबसे बड़े इस्लामिक (Mosque ) सेंटर के बाहर सोमवार को दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर दी. इस भीषण हमले में एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved