
उज्जैन। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुश्ती फ्री स्टाइल कुश्ती में स्कूली विद्यार्थियों ने पहलवानी दांवपेंच दिखाएं। प्रतियोगिता में 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं के रोमांचक कुश्ती के मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का रंगारंग समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
उज्जैन जिले की मेजबानी में 10 संभागों के विभिन्न जिलों से बालक/बालिकाओं के कुश्ती के सभी मुकाबले संपन्न हुए। प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक संजय लालवानी एवं राजेश गंधरा ने जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र व्यास तथा रामेश्वर देपन बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में बालिकाओं के मुकाबलों में 33 किलो वेट प्रथम मानवी यादव इंदौर, द्वितीय विद्या जनजाति कार्य विभाग, तृतीय संध्या पाल सागर, 39 किलो वेट प्रथम पलक परमार भोपाल, द्वितीय सीमा कोगे इंदौर, तृतीय सिमरन सागर,46 किलो वेट प्रथम अर्शिया इंदौर, द्वितीय आयुषी इवने जनजाति कार्य विभाग, तृतीय तनवी यादव सागर, 54 किलो वेट प्रथम दिव्यांशी इंदौर, द्वितीय माही प्रजापति उज्जैन, तृतीय वेदिका पटेल जबलपुर, 62 किलो वेट प्रथम अमृता धानक सागर, द्वितीय खुशबू कहार उज्जैन, तृतीय आर्या पांडे इंदौर रही। बालकों के मुकाबलों में 38 किलो वेट प्रथम वंश पुरी इंदौर, द्वितीय अभय बेन जबलपुर, तृतीय मुबारिक नर्मदा पुरम एवं मोहित चौहान उज्जैन, 44 किलो वेट प्रथम वेदिक चौहान भोपाल, द्वितीय विवेक उज्जैन, तृतीय स्थान मयंक सोनकर जबलपुर, 52 किलो वेट प्रथम आयुष ठाकुर इंदौर, द्वितीय सावन वसुनिया जनजाति कार्य विभाग, तृतीय अंश यादव सागर एवं अंकित कुमार बंसल रीवा, 62 किलो वेट प्रथम नैतिक सोलंकी इंदौर, द्वितीय देवांश खत्री उज्जैन, तृतीय दिव्यांश यादव ग्वालियर, 75 किलो वेट प्रथम अंगद यादव इंदौर, द्वितीय भूपेंद्र भोपाल रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved