
इंदौर। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा (Indore Collector Shivam Verma) ने लू और भीषण गर्मी के चलते जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी। यह निर्णय पिछले कुछ दिनों से तापमान में हुई अचानक वृद्धि और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं (लू) को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
1 मई से शुरू होंगी आधिकारिक गर्मी की छुट्टियां
शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश विधिवत रूप से प्रारंभ हो रहे हैं। कलेक्टर के इस नए आदेश के बाद अब इंदौर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए छुट्टियां अभी से शुरू हो गई हैं। यानी 30 अप्रैल तक कलेक्टर के आदेशानुसार अवकाश रहेगा और उसके ठीक अगले दिन यानी 1 मई से नियमित गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved