img-fluid

उज्जैन में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, एक माह में 14 पाजीटिव मिले

September 14, 2026

उज्जैन। वर्तमान सीजन से स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत हुई है। स्वाइन फ्लू से अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के स्वजन व आसपास के रहवासियों की जांच की थी, हालांकि सभी स्वस्थ है। जिले में एक माह में अब तक 14 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं।


  • सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि स्वाइन फ्लू से शहर में दूसरी महिला की मौत हो गई। अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला को उपचार के लिए 1 सितंबर को इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर स्वाइन फ्लू की जांच की गई थी। नमूना आरडी गार्डी मेडिकल कालेज भेजा गया था। जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। महिला को अवंति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। पुष्टि के बाद आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 11 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि महिला को दूसरी अन्य बीमारियां भी थी। डॉ. पटेल ने बताया कि 1 से 11 सितंबर के बीच महिला से अस्पताल में मिलने परिवार के सदस्य पहुंचे थे। घर में भी चार सदस्य उनके संपर्क में रहे थे। स्वास्थ्य विभाग टीम ने परिवार के सदस्यों, पड़ोस के 14 घरों में 57 सदस्यों का सर्वे किया। किसी को भी सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण सामने नहीं आए हैं। बता दें कि स्वाइन फ्लू से 19 अगस्त को उज्जैन के ऋषिनगर निवासी एक महिला की मौत हो चुकी है। महिला को इलाज के लिए पहले उज्जैन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया था। जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी भी मौत हो गई थी। एक माह के दौरान जिले में 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मरीज स्वस्थ है। सीएमएचओ डॉ. पटेल का कहना है कि वर्तमान में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं

    Share:

  • जीरो-वेस्ट थीम पर होगा दीपोत्सव, 7 सेक्टर-250 सब सेक्टर में बांटा आयोजन क्षेत्र

    Mon Sep 14 , 2026
    17 सितंबर को शिप्रा के घाटों और महाकाल महालोक में जगमगाएँगे दीप उज्जैन। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शहर में भव्य दीपोत्सव होगा। शाम 7 बजे शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों और महाकाल महालोक कॉरिडोर क्षेत्र में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए जाएँगे। खास बात यह रहेगी कि पूरा आयोजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved