आचंलिक

80-85 किलो वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर हासिल किया रजत पदक

नागदा। मंदसौर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नागदा के युवक ने दम दिखाया।
गत रविवार को नगर पालिका परिषद मंदसौर के तत्वावधान में पशुपतिनाथ मेले में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के 34 जिलों के 253 शरीर साधकों ने हिस्सा लिया। इसमें उज्जैन जिले के करीब 10 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें 80 से 85 किलो वर्ग में नागदा के आशिक पिता जीवनलाल भाटी (25) ने हिस्सा लेते हुए तृतीय स्थान हासिल कर रजत पदक हासिल किया। आशिक को मंदसौैर नपाध्यक्ष रामादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावड़ा, बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के चेयरमेन प्रेमसिंह यादव, अतिन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्रसिंह कुशवाह, गजेंद्र मेहता ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर धीरज मेवाती, भय्यु गुर्जर, नन्नू पांचाल, विकास रघुवंशी, रवि रघुवंशी, नीरज पोरवाल आदि ने हर्ष जताया।

Share:

Next Post

कांग्रेस की उप यात्रा पहुंची नगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश करके किया स्वागत

Tue Nov 22 , 2022
सिरोंज। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो उप यात्रा सोमवार को नगर में पहुंची यात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह कांग्रेस के नेताओं ने टेंट लगाकर तैयारी की थी 11:00 बजे के करीब यात्रा का प्रवेश हुआ जिसका का जगह-जगह विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश करके स्वागत किया जैसे ही उप […]