देश

दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत के कई राज्यों में सितम ढा रही शीतलहर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) और एनसीआर में बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग धुंध और कोहरे के बीच सड़क किनारे, फल और सब्जी मंडियो (Fruit and Vegetable Market) में अलाव सेंकते नजर आए। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर (cold wave) से ठिठुरन बढ़ गई है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक कोहरा मंगलवार को देखा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share:

Next Post

कभी नॉनवेज के दिवाने थे, बॉलीवुड के ये सितारे, अब अलविदा!

Wed Dec 28 , 2022
आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स (bollywood celebs) तक खाने का शौक हर इंसान के अंदर होता है। वैसे भी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री खानपान (food and drink) के मामले में आम लोगों की तरह ही शौक रखते हैं। मसलन, कोई शाकाहारी भोजन पसंद करता है तो कोई नॉनवेज का दीवाना (crazy about non veg) […]