जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शनिदेव 141 दिन रहेंगे वक्री अवस्था में, इन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत

नई दिल्‍ली । ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में किसी भी ग्रह (Planet) के राशि परिवर्तन या वक्री (उल्टी चाल) का सीधा असर सभी 12 राशियों (zodiac signs) पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इस लिस्ट में कर्म व न्याय देवता शनि (saturn) का नाम भी शामिल है। शनिदेव 5 जून से वक्री होंगे और 23 अक्टूबर तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल का नीचे बताई गई 4 राशियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन राशि से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है-

कर्क- शनि की वक्री अवस्था का कर्क राशि वालों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए आपको पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।


वृश्चिक- इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए इस राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह- सिंह राशि वालों के इस दौरान बेवजह खर्च बढ़ सकते हैं। कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। इस राशि वालों को कार्यस्थल पर सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर- मकर राशि वालों को मित्रों व संचार से जुड़ी चीजों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शनि के वक्री होने से आपको लक्ष्य प्राप्ति में मुश्किल होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी को प्रभावित करने में असफल रहेंगे। पैर से संबंधित कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

Republic day: मशहूर गायिका ने क्‍यों ठुकराया पद्म पुरस्कार, बुद्धदेव भट्टाचार्य से पहले ये हस्तियां भी कर चुकी हैं इनकार

Wed Jan 26 , 2022
नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस (Republic day) की पूर्व संध्‍या पर घोषित किए गए पद्म अवार्ड (Padma Award) को लेकर विवाद की स्‍थ‍िति बन गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर खुद को पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने के ऐलान के बाद बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी। […]