भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

शिवराज ने पृथक दरबार लगा लिया, पहले दिन पहुंचे 300 लोग

  • कहीं यह आलाकमान को चुनौती तो नहीं….

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास छोड़ऩे के अगले दिन से राजधानी भोपाल में जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पहले दिन दरबार में सैकड़ों लोग पहुंचे, जिसमें एक महिला उनके चुनाव क्षेत्र बुधनी से भी शिकायत लेकर पहुंची और रेत माफिया की शिकायत की, वहीं भोपाल की महिला ने लाड़ली बहना राशि न मिलने की शिकायत की। शिवराज ने बुधवार को अपने नए आवास 74 बंगले पर शिफ्ट होने के बाद ट्वीट किया था कि वे रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंगले पर आम लोगों से मुलाकात करेंगे।

उनके इस ट्वीट के बाद गुरुवार को पहले दिन जनता दरबार में 300 से ज्यादा लोग अपनी शिकायतें लेकर उनके पास जा पहुंचे। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। शिवराज के जनता दरबार में बुधनी के उनके पैतृक गांव जैत के नारायणपुर की महिला किसान रामेती बाई भी पहुंची। रामेती ने बताया, गांव में रेत माफिया की मनमानी चल रही है। वे हमारी जमीनों से डंपर निकालते हैं। खेत तो खराब हो ही रहा है, धूल के कारण आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी रेत माफिया की मदद कर रहे हैं। उधर भोपाल की पद्माबाई ने लाड़ली बहना की राशि नहीं मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि अधिकारियों ने आधार कार्ड में मेरी उम्र 60 वर्ष कर दी।


कहीं आलाकमान की नाराजगी न झेलना पड़े शिवराज को
मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अब तक कोई काम नहीं दिया है और इसी के चलते उन्होंने पृथक जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया। शिवराज विरोधी इसे आलाकमान को चुनौती देना बता रहे हैं, जिसके चलते उन्हें दिल्ली की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।

Share:

Next Post

असम के उल्फा से शांति समझौता करने जा रही मोदी सरकार !

Fri Dec 29 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्र सरकार शु्क्रवार को यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ (United Liberation Front of) असम के वार्ता समर्थक गुट के साथ ऐतिहासिक शांति समझौते (historic peace accords) पर हस्ताक्षर करेगी। पूरे पूर्वोत्तर भारत और खासकर असम में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए उग्रवादी संगठनों के साथ समझौता कर उनके सशस्त्र कैडर को […]