बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इस विभाग में सिर्फ महिलाओं को मिलेंगी 30 फीसदी नौकरियां

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि मध्य प्रदेश पुलिस में 30% पद अब बेटियों के लिए आरक्षित होंगे। शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 250 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन महिला थानों में हेल्पडेस्क के लिए दिए गए हैं।

MP Police में 30% पद बेटियों के लिए आरक्षित
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आधी आबादी को न्याय दिए बिना न देश आगे बढ़ सकता, न ही प्रदेश आगे बढ़ सकता। इसलिए अब पुलिस विभाग में 30% बेटियों के लिए भर्ती अनिवार्य होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज पुलिस में कार्य करने वाली महिलाएं पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस विभाग में टेक्नोलॉजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलेगा और इसी कारण पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरी इच्छा कि सभी बहनें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बने और इसलिए चुनाव में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली महिला योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर पैदा होने वाली हर बेटी लखपति बने, इसलिए मुख्यमंत्री लाडली योजना बनाई गई है। आज प्रदेश में 45 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मी बहनें हैं।

देश भर में पुलिस में केवल 10.5% महिलाएं
इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पूरे पुलिस बल में केवल 10.5% ही महिलाएं हैं। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार देश भर में हर तीन थाने में केवल एक में सीसीटीवी लगा है। हालांकि पुलिस बल में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण है। लेकिन वर्तमान में पुलिस बल में केवल 10.5% महिलाएं हैं। 11 राज्यों में यह संख्या पांच फ़ीसदी से भी कम है।

Share:

Next Post

VIP लाउंज में गवर्नर कर रहे थे इंतजार, उन्हें लिए बिना ही उड़ गई AirAsia की फ्लाइट, एयरलाइंस ने शुरू की जांच

Fri Jul 28 , 2023
नई दिल्ली। एयरएशिया की फ्लाइट ने कर्नाटक के राज्यपाल को लिए बिना ही उड़ान भरी। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए AirAsia की फ्लाइट ने गुरुवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को लिए बगैर ही केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। एयरलाइंस ने राज्यपाल के देरी से आने का हवाला दिया जबकि वह एयरपोर्ट लाउंज […]