img-fluid

‘शिवराज नहीं बनेंगे CM क्योंकि PM मोदी को उनका नाम लेने में भी…’, प्रियंका गांधी का BJP पर बड़ा हमला

October 05, 2023

धार: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए धार पहुंचीं. यहां प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने टांट्या मामा की मूर्ति का अनावरण भी किया. मूर्ति अनावरण के बाद प्रियंका गांधी सभा स्थल पर पहुंच पहुंचीं और उनके साथ एक लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भी साथ चली. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद प्रियंका गांधी की यह रैली हो रही है.

यहां प्रियंका गांधी ने बीजेपी, सीएम शिवराज और पीएम मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया. प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि इस बार शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं बन पाएंगे. वो इसलिए क्योंकि आज कम पीएम मोदी को शिवराज सिंह चौहान का नाम लेने में भी शर्म आती है. अब वो मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले. इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को सलाह देने के अंदाज में कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी से उम्र और अनुभव दोनों में छोटी हैं, लेकिन ये कहना चाहेंगी कि अपने 50 मिनट के भाषण में वो 48 बार कांग्रेस का नाम लेते हैं. अगर इतना नाम उन्होंने विकास का लिया होता तो बेहतर होता.


महिला आरक्षण मुद्दे पर प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण के मुद्दे भी बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को बहुत पहले ले आना चाहिए था, जिसे अब लागू किया जा रहा है. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि महिला आरक्षण बिल का मतलब क्या है जब 10 साल तक उन्हें अधिकारी ही नहीं मिलेगा.

ईडी की छापेमारी पर प्रियंका गांधी का तंज
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं. ये लोग केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. परिस्थिति यह है कि जनता का खा रहे हैं, लेकिन जनता का काम नहीं कर रहे. यहां क्यों नहीं पड़ती ईडी की रेड? यहां तो भगवान के साथ भी भ्रष्टाचार हो रहा है. प्रियंका गांधी ने युवाओं से कहा कि इस देश की आंधी इस देश का युवा है, अब समय आ गया है जागने का.

Share:

  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा भूमि पूजन में होगा भाजपा के बड़े नेताओ जमघट | Big leaders of BJP will gather for the Bhoomi Pujan of Emperor Prithviraj Chauhan statue.

    Thu Oct 5 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved