उज्जैन। इंदौर की कांगे्रस नेता शोभा ओझा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को वह सूची भेजेगी जिनकी मुलाकात राहुल गाँधी से होगी। 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और यात्रा के संचालन को लेकर समितियों का गठन किया जा रहा है और जवाबदारियां भी दी जा रही हैं। कल ही कमलनाथ के प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं शोभा ओझा को एक महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी, जिसमें यात्रा के दौरान वे राहुल गांधी से मिलवाने के लिए समन्वयक की भूमिका निभाएंगी। इनमें कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठन, किसानों के संगठन और अलग-अलग संगठन शामिल हैं। यानी एक तरह से कौन राहुल गांधी से मिलेगा या नहीं यह ओझा ही तय करने वाली हैं।
वे यह सूची सीधे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंपेंगी। गांधी परिवार से नजदीकी का फायदा भी ओझा को मिला है। दरअसल राहुल गांधी से मिलने के लिए कई संगठन इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब वे सीधे ओझा के माध्यम से ही मिल सकेंगे। यही नहीं, जिस दिन राहुल गांधी एक दिन इंदौर में रुकेंगे, उस दिन भी क्या कार्यक्रम रहेंगे इसकी समिति में भी वे रहेंगी। आज सुबह कर्नाटक कांगे्रस अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने परिवार के साथ ओझा के यहां पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम भी मौजूद थे। इस दौरान यात्रा को लेकर चर्चा होती रही।
Share:
दीपावली के बाद से ही धार्मिक शहर की हवा में बढ़ रहा प्रदूषण एक माह में एक बार फिर एक्यूआई नहीं आया 100 के नीचे-आज सुबह 151 पर उज्जैन। दीपावली पर्व को गुजरे आज लगभग तीन सप्ताह का समय होने को है। बावजूद इसके हवा शहर की हवा से प्रदूषण का जहर कम नहीं हो […]
31 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि उज्जैन। महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कल आयोजित होता। इसके पहले आज दोपहर में समारोह की रिहर्सल की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे। समारोह में 31 विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य पदक दिए जाएंगे। उपाधि के लिए […]
उज्जैन। 60 घंटे का लॉकडाउन (लॉकडाउन ) खत्म होते ही 19 अप्रैल तक का कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) लागू हो गया है जिसका असर शहर में दिखाई नहीं दे रहा है। सड़कों पर लोग निकल पड़े हैं। जिन्हें छूट नहीं मिली उन्होंने भी दुकानें खोल ली है। लग रहा है कि लापरवाही और भी भयावह […]
मास्टर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान आगर मालवा। हिंदू इको सिस्टम की टीम ने माह के प्रथम रविवार को अपने मंदिर स्वच्छता अभियान में नगर के मास्टर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जाकर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हिंदू इकोसिस्टम के सदस्यों के साथ बजरंग दल […]