img-fluid

शक ने रिश्ते को बनाया जख्म! ग्वालियर में SAF आरक्षक पर पत्नी को गर्म प्रेस से दागने का आरोप

June 05, 2026

ग्वालियर । मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। 13वीं बटालियन में तैनात एक (SAF) आरक्षक पर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट और गर्म प्रेस से दागने (staining with a hot press.) का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक राजेंद्र परिहार अपनी पत्नी पूजा परिहार के साथ 13वीं बटालियन के सरकारी आवास में रहता था। आरोप है कि वह लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।



  • बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भोजन के बाद महिला घर के बाहर टहलने गई थी। वापस लौटने पर पति ने उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

    पीड़िता का आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर हाथ-पैर बांधकर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गर्म प्रेस से उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को कई बार दाग दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

    महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

    पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक राजेंद्र परिहार को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं तथा पूरे मामले की जांच जारी है।

    इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    Share:

  • DMK ने इंडिया गठबंधन की बैठक में आने से किया इनकार, कहा-जहां कांग्रेस वहां हम नहीं जाएंगे...

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली. देश के मुख्य विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) ब्लॉक को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. DMK ने 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली गठबंधन की बैठक (meeting) में शामिल होने से इनकार कर दिया है. डीएमके ने इसकी वजह कांग्रेस (Congress) पार्टी का इस बैठक में मौजूद होना बताया है. डीएमके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved