इंदौर न्यूज़ (Indore News)

एरोड्रम थाने के अंधे मोड़ पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

रात को भी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ में घुस गई जेग्वार कार
इन्दौर।  कल रात एरोड्रम थाने (Aerodrome Police Station) के सामने अंधे मोड़ पर एक जेग्वार कार (Jaguar Car) अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरकर पेड़ में घुस गई। आज सुबह जब सांसद लालवानी दिल्ली (Delhi ) जाने के लिए यहां से निकले तो उन्होंने कार को देखा। स्थानीय लोगों ने उनसे कहा कि आए दिन यहां एक्सीडेंट ( Accident) होते रहते हैं। इस पर उन्होंने निगम अधिकारियों से फोन पर बात की और यहां स्पीड ब्रेकर (Speed Breaker) लगाने के निर्देश दिए।


आज सुबह सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar Lalwani) दिल्ली जाने के लिए अपने सहायक बंटी गोयल के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। उसी समय उन्हें यह घटना नजर आई। एक जेग्वार कार सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई थी। बताया गया कि रात में कार अनियंत्रित होकर यहां टकरा गई। ऐसा अक्सर होता रहता है। एयरपोर्ट जाने के लिए लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं और कई बार कार या अन्य वाहन की गति अधिक होने के कारण इस प्रकार का हादसा हो जाता है। लालवानी को रूका देख एरोड्रम थाने से पुलिसकर्मी भी आ गए और आसपास के लोगों ने कहा कि यहां अक्सर इसी प्रकार से एक्सीडेंट होते रहते हैं। इस पर उन्होंने अपर आयुक्त मनोज पाठक और सिद्धार्थ जैन को फोन लगाया और कहा कि यहां दोनों ओर ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि वाहनों की स्पीड कम हो और इस प्रकार के एक्सीडेंट न हो। अधिकारियों ने जल्द ही यहां मानकों के अनुसार ब्रेकर बनाने की बात कही। विदित है कि एरोड्रम थाने के सामने और पीछे की ओर दो अंधे मोड़ हैं। वाहन चलाते समय यहां कई वाहन चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख पाते और यहां हादसे हो जाते हैं।

Share:

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति के उत्तरी आयरलैंड दौरे से पहले भड़की हिंसा, नकाबपोश ने पुलिस वाहनों पर किया हमला

Tue Apr 11 , 2023
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उत्तरी आयरलैंड के यात्रा से एक दिन पहले, लंदनडेरी में हिंसा भड़क उठी। दरअसल, कुछ नकाबपोश लोगों ने पुलिस की वाहन पर पेट्रोल बमों और अन्य वस्तुओं से हमला किया। यह हिंसा गुड फ्राइडे शांति समझौते का विरोध करने वाली परेड के दौरान हुआ। लंदनडेरी में हुए हिंसा […]