भोपाल। प्रदेश सरकार एक बार फिर व्यापमं (पीईबी)का नाम बदलने जा रही है। अब व्यापमं का नया नाम कर्मचारी चयन बोर्ड होगा। सरकार ने पिछली बार नाम बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रखा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षत में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में व्यापमं के नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट में नर्मदा एक्सप्रेस-वे को फीडर रूट्स के जरिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत सात जिलों को जोडऩे के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। 906 किलोमीटर लंबाई वाला यह मार्ग अमरकंटक के कबीर चबूतरा से शुरू होगा, जो डिंडोरी, जबलपुर, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नसरुल्लागंज, संदलपुर, करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर से झाबुआ जिले में गुजरात सीमा तक बनेगा। कैबिनेट में 8 मार्च को विधानसभा में लाए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुमानित 2.50 लाख करोड़ के बजट पर मंत्रियों से सुझाव लिए जाएंगे।
Share:Related Articles
मप्र को मिली 2073 करोड़ की सौगात
जलाभिषेकम् कार्यक्रम में जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण भोपाल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जलाभिषेकम् कार्यक्रम में जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में मनरेगा, कृषि सिंचाई योजना-वॉटर शेड और ग्रामीण […]
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई
भोपाल। बिलखिरिया इलाके में सोमवार की देर रात एक महिला ने पारिवारिक विवाद में चलते अपने घर में फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस तमाम एंगल पर मर्ग जांच कर रही है। बॉडी को आज […]
भोपाल में हरकित्ती बारिश, भोपाली चले मछली खेलने
कौन आया है यहां कोई न आया होगा मेरा दरवाजा हवाओं ने हिलाया होगा कैफ परदेस में मत याद करो अपना मकां अब के बारिश ने उसे तोड़ गिराया होगा। कैफ भोपाली साब का ये शेर भोपाल में तीन रोज़ से हो रई बारिश की कैफियत को बयां करने के लिए काफी है। बाकी खां […]