भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

प्रदेश अध्यक्ष ने जनजातीय प्रबुद्धजनों को पीले चावल देकर किया 15 नवंबर के लिए आमंत्रित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (MP Vishnudutt Sharma) ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय संपर्क चौपाल लगाकर प्रबुद्धजनों एवं कलाकारों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्धजनों एवं जनजातीय कलाकारों से संवाद करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भोपाल पधारकर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस गौरवशाली क्षण में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे। जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक दिन होगा। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं श्री बिसाहूलाल सिंह ने टंट्या भील और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 1857 की क्रांति में टंट्या भील और शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे आदिवासी वीरों और महान क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। जनजातीय वर्ग के इन वीरों का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस पहल को आगे बढाते हुए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।



कार्यक्रम में उपस्थित जनजातीय कलाकार पद्मश्री भज्जू श्याम ने जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने जनजातीय प्रबुद्धजन गौड़ पेंटिंग कलाकार श्री आनंद श्याम, डॉ. दीपक ठाकुर, भीलाला समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण डोडवे, विवेक परस्ते, रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री चमन सिंह भलावे, श्री विक्रांत कुमरे, श्री आर डी कुमरे, श्री श्री उपेन्द्र इरपाचे, चित्रकार श्री शेर सिंह भाबोर, श्री राम सिंह भाबोर, श्रीमती लाडो बाई, श्री रमेश, श्री शरमा बारिया, श्रीमती सांता भूरिया सहित अन्य कलाकारों को पीले चावल देकर 15 नवंबर के कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, अजजा मोर्चा महामंत्री श्री मुकाम सिंह रावत, श्री दिनेश परमार, श्री प्रमोद शर्मा, श्री संदीप कुलस्ते उपस्थित थे।

Share:

Next Post

यूरोप की सीमा पर युद्ध के बन रहे आसार , रूस ने लिया ये एक्‍शन

Fri Nov 12 , 2021
मास्को। पश्चिम एशिया (West Asia) के हजारों प्रवासियों के बेलारूस (Belarus) पार कर पोलैंड (Poland) के सीमा पर पहुंच जाने से यूरोप में युद्ध (Warning) के हालात बनते जा रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पोलैंड ने बॉर्डर (border) पर हजारों सैनिक तैनात कर दिए हैं। वहीं अपने दोस्त बेलारूस के समर्थन में अब रूस […]