मनोरंजन

संदूक से 14 सौ रुपए चुराए और मुंबई आकर किया संघर्ष


– ख्यात फिल्म निर्देशक बी.आर. इशारा की आज जयंती
इन्दौर। हिमाचल के एक गांव से अपने चाचा की संदूक से 14 सौ रुपए चुरा कर भागे बी आर इशारा (रोशनलाल शर्मा) के हाथ में कोई हुनर नहीं था, लिहाजा मुंबई में उन्होंने लोगों के घरों में काम किया बर्तन मांजना, आटा पिसवाना, पानी भर लाना, सब्जी लाना… फिर किस्मत ने पलटा खाया कड़े संघर्ष के बाद बॉलिबुड में अपने पैर जमा लिए।
लेखक और फिल्म निर्देशक तथा निर्माता बी आर इशारा उनका जन्म आज ही के दिन 7 सितम्बर 1934 को हुआ। उन्होंने संघर्षशील जीवन जीया। वे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक पहाड़ी गांव में रहते थे। उन्होंने बासु भट्टाचार्य के अलावा दुलाल गुहा को निर्देशन में सहयोग दिया। बी आर इशारा अपनी फिल्मों में नए कलाकारों ब्रेक देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म एक नजर में अमिताभ बच्चन को रोल दिया। बाबू राम इशारा बोल्ड विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने रेहाना सुल्ताना को फिल्म चेतना में काम करने का ऑफर दिया, लेकिन बोल्ड सिन के चलते उनसे काम करने से मना कर दिया। उन्होंने क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को लेकर चरित्र फिल्म बनाई । परवीन बॉबी को सबसे पहला अवसर बी आर इशारा ने दिया था। वे अक्सर नए कलाकारों को लेकर बोल्ड फिल्म बनाते थे। मुंबई में संघर्ष के दौरान इशारा ने मध्यमवर्गीय परिवारों में पलने वाले पाखंड और दोमुंहेपन को खूब नजदीक से देखा। फिर लेखन का मौका मिला। सहायक बन कर निर्देशन भी सीखा। बासु भट्टाचार्य की ‘तीसरी कसम’ में वह सहायक निर्देशक बने। 25 जुलाई 2012 को मुंबई में आपका निधन हो गया था ।

Share:

Next Post

दो चौराहों के लेफ्ट टर्न का काम जोर-शोर से

Mon Sep 7 , 2020
– कालानी नगर और इन्दौर वायर फैक्ट्री वाला रोड चौड़ा होगा – अग्रसेन चौराहे पर सीएसपी ऑफिस और पुलिया की दीवार हटाने के बाद काम अंतिम दौर में इंदौर। नगर निगम द्वारा शहर के कई चौराहों के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है और इनमें कालानी नगर चौराहे पर कई […]