भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विधायक के बंगले में छात्र ने लगाई फांसी सुसाइड नोट में लिखा दर्द सहन नहीं होता

  • कैंसर पीडि़त था मृतक, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की

भोपाल। प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह के बंगले में शनिवार को छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक डिंडोरी का निवासी था और विधायक के बंगले में रहकर भोपाल के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसे कैंसर था, पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि अब दर्द सहा नहीं जाता, मां-पिता और चाचा-चाची अपना ख्याल रखना, मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
एएसआई बीएस काकोरिया ने बताया कि तीरथ सिंह पिता श्याम सिंह (22) मूलत: डिंडोरी का रहने वाला था। वह रवींद्र भवन के सामने प्रोफेसर कॉलोनी रहने वाले डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह के बंगले में रहता था। तीरथ सिंह एमसीए की पढ़ाई कर रहा था और उसे पेट का कैंसर था। बंगले में डिंडोरी निवासी जय सिंह भी रहता है। जय सिंह भी एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। जय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बंगले में पीछे की तरफ वाले कमरे में रहता था, जबकि तीरथ सामने की तरफ रहता था। दोनों अलग-अलग रहते थे और पढ़ाई करते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास जय सिंह को प्यास लगी और पानी पीने के लिए सामने पहुंचा।


इस दौरान कमरे में उसे तीरथ सिंह नजर नहीं आया और वह उसे देखने बंगले में अंदर हॉल में पहुंचा। हॉल में पहुंचते ही उसके होश उड़ गए। जयसिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि तीरथ ने गमछा पंखे पर बांधा था। गमछा छोटा पडऩे पर उसने सुतली का टुकड़ा बांधा और फ ांसी लगा ली। पुलिस ने हॉल की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने माता-पिता और चाचा-चाची के लिए लिखा है कि मुझसे दर्द सहन नहीं होता है और अब मैं जा रहा हूं। जय सिंह ने बताया कि विधान सभा सत्र होने के कारण विधायक जी भोपाल स्थित बंगले पर ही थे। वे एक दिन पहले ही डिंडोरी लौटे हैं। घटना की जानकारी उन्हें मिल गई थी और वह तीरथ सिंह के परिजन के साथ डिंडोरी से भोपाल के निकल गए हैं। उनकी मौजूदगी में आज पीएम कराया गया।

फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोलार थाना क्षेत्र स्थित गोल गांव में शनिवार शाम एक युवक ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। आज पीएम के बाद परिजन को शव सौंपा जाएगा। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि रवि सिंह लोधी पिता स्वर्गीय चुन्नीलाल लोधी (24) गांव गोल कोलार में रहता था। उसके दो बडेÞ़ भाई है। भाइयों ने बताया कि सभी मजदूरी करते हैं और शनिवार को काम पर गए थे। शाम को लौटे तो रवि की लाश उन्होंने फं दे पर देखकर की पुलिस को सूचना दी थी। इधर एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वदेश नगर झुग्गी में रहने वाले सत्यम पासवान (32) ने शनिवार शाम फ ांसी लगा ली। फ ांसी के फं दे पर लटका देखकर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सत्यम के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Share:

Next Post

10 नए क्षेत्रों में मिले बाघों की उपस्थिति के प्रमाण

Sun Dec 25 , 2022
बाघों की गणना पूरी, मप्र में बढ़ सकती है बाघों की संख्या भोपाल। देशभर में बाघों की गणना (बाघ आकलन-2022) पूरी हो चुकी है। अब परिणाम का इंतजार है, जो अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) पर आने की संभावना है। ऐसे में मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्योंकि […]