उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) देश मनोरंजन

Sunil Shetty ने बेटे के साथ किये बाबा महाकाल के दर्शन

मुंबई (Mumbai) सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अपने बेटे अहान के साथ भगवान महाकाल (Lord Mahakal) के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सफेद धोती, शरीर पर सफेद कपड़ा ले रखा है। नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। सुनील शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


आजकल कई बॉलीवुड कलाकार उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। वे वहां सुबह की महाआरती करते नजर आ रहे हैं। अब सुनील शेट्टी भी अपने बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचे हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है।सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म हंटर रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने गनी, मराक्कर, मुंबई सागा, दरबार, पैलवान जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि सुनील फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बातचीत करते नजर आते हैं।

Share:

Next Post

Film Reviews : बेहतरीन कहानी के बावजूद 'मैं अटल हूं' कहां रह गई कमी ?

Sat Jan 20 , 2024
मुंबई (Mumbai)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) ने अपने जीवनकाल में सबसे पहले देश को प्राथमिकता दी। अटल जी देश के 10वें प्रधानमंत्री (PM) थे। उन्हें एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है। निर्देशक रवि जाधव अटल जी (Ravi Jadhav Atal ji) के जीवन […]