राजनीति

सर्वे…भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस मजबूत

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिली है। इसके पहले कांग्रेस भाजपा के मुकाबले काफी कमजोर नजर आ रही थी। यात्रा के बाद सी वोटर और इंडिया टुडे के आए सर्वे में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है और इस बार भी एनडीए की सरकार आसानी से बन जाएगी। एनडीए को 298 सीटें, जबकि यूपीए के खाते में 153 सीटें जा सकती हैं। 2022 में कराए गए सर्वे में एनडीए को 296, जबकि यूपीए को 127 सीटें मिलती नजर आ रही थीं। कांग्रेस की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है, जिसके कारण पार्टी को 15 से 20 सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है।

Share:

Next Post

म.प्र. में फिर बढ़ सकती है रिटायरमेंट की आयु

Tue Feb 7 , 2023
भोपाल। मप्र में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 63 साल करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा है, जिसमें कैबिनेट पर विचार किया जाएगा। अगर प्रस्ताव पास होता है तो 5 साल बाद एक बार फिर रिटायरमेंट की उम्र बढ़ जाएगी। राज्य शासन ने पांच साल पहले 2018 में विधानसभा चुनाव […]