इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल सुबह 8.16 बजे सूर्यनारायण का रोहिणी में प्रवेश

  • इस बार मौसम अजब-गजब , रोहिणी की मार ठंडी रहने की उम्मीद, मंदिरों में होंगे विभिन्न अनुष्ठान

इंदौर (Indore)। पंचांगों (almanacs) के अनुसार सूर्यदेव 25 मई को सुबह 8.16 बजे रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने के बाद सूर्य 2 जून, शुक्रवार को सुबह 6.40 बजे नक्षत्र बदलेंगे। नौ तपा को लेकर शहर के खजराना गणेश मंदिर, वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, गोवर्धननाथ मंदिर मल्हारगंज, राम-जानकी मंदिर, गोपाल मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और जाप किए जाएंग। प्रतिदिन प्रतिमाओं के अभिषेक में सुगंधित द्रव्य के फलों के रस का उपयोग भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। शहर के विभिन्न समाजों में भी रोहिणी को लेकर परम्पराओं का निर्वहन किया जाएगा। सूर्य आराधना के साथ अपने-अपने आराध्यों का जाप- अभिषेक किया जाएगा। बहन-बेटियां हाथों में शीतलता के लिए मेहंदी लगाएंगी व सत्तू का सेवन किया जाएगा।


यह है नौतपे का पौराणिक महत्व
ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत व श्रीमद् भागवत में नौतपा का वर्णन आता है। कहते हैं कि जब से ज्योतिष की रचना हुई, तभी से ही नौतपा भी चला आ रहा है। सनातन सस्कृति में सदियों से सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है।

चंद्रदेव है रोहिणी नक्षत्र के स्वामी
चंद्रदेव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं। ऐसे में जब सूर्य रोहिणी में प्रवेश करते हैं तो चन्द्रमा को प्रभाव में ले लेते हैं। इस वजह से पृथ्वी को शीतलता बिलकुल भी नहीं मिल पाती। ऐसे में तापमान बढऩे लगता है।

रोहिणी में इन वस्तुओं का करें दान
नौतपा में ठंडक देने वाली चीजों का दान करना शुभ फल देने वाला माना गया है। इन चीजों में पानी, सत्तू, पंखा, मटका, तरबूज, शीतय पेय आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा छाता, पंखा, जूते-चप्पल का दान भी करना चाहिए।

लू नहीं चलने से कम हो रही मिठास
लू नहीं चलने से आम, खरबूजे और तरबूज में मिठास कम हो रही है। ज्यादा गर्मी न पडऩे पर मच्छर भी नहीं मर पा रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020, 2021 और 2022 में भी रोहिणी में अधिक गर्मी नहीं पड़ी थी।

Share:

Next Post

नए संसद भवन में रखा जाएगा सेंगोल, अमित शाह बोले- अंग्रेजों से सत्ता मिलने का प्रतीक

Wed May 24 , 2023
नई दिल्ली। 28 मई को भारत के नए संसद का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी 60 हजार श्रमिकों का सम्मान करेंगे। अमित शाह ने कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि नया संसद भवन हमारे इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, […]