भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नाले में गिरा दस साल का मासूम, करंट से मौत

  • मां -पिता की इकलौती संतान था चौथी कक्षा में पढऩे वाला मृतक

भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित जोन वन में विशाल मेगाामार्ट के बेसमेंट में रविवार शाम छिपा-छिपी खेल रहा दस साल का मासूम नाले में गिर गया। जहां पहले से करंट था, इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डीपी के लिए दिए अर्थिंग के कारण करंट फैला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। इसी गडढ़े से पुलिस को एक मरा हुआ सांप भी मिला है। इसकी भी करंट से मौत हुई है।
एएसआई सर्वेश सिंह ने बताया कि पीयूष मालवीय पिता करण मालवीय (10) जोन वन एमपी नगर के विशाल मेघामार्ट के बेसमेंट में रहता था। पीयुष के पिता बिल्डिंग में चौकीदारी करते हैं। वह मूलत: सुल्तानपुर जिला रायसेन स्थित गांव भर्तीपुर सातरा के निवासी हैं। पिछले नौ साल से यहीं चौकीदारी कर रहे हैं। मृतक के मौसा राजेश मालवीय ने बताया कि पीयूष चौथी कक्षा में पांच नंबर स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में पढ़ता था। कल शाम के समय उनका बेटा आदित्या और पीयूष बेसमेंट में छुपा-छुपी खेल रहे थे। तभी आदित्या चाय पीने के लिए आ गया। पीयूष वहीं खेलता रहा, चंद मिनट में आदित्या लौटा तो उसने पीयूष की तलाश की।


वह दिखाई नहीं दिया तो पास में बने एक गंदे पानी के नालेनुमा गंढ्डे में झांककर देखा। पीयूष वहां औंदा पड़ा था, आदित्या ने तत्काल मां पिता को इसकी सूचना दी। उन्होंने पीयूष के पिता को बुलाया। पीयूष के पिता ने किसी तरह से गढ्डे में उतकर बेटे को बाहर निकाला और जेली अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को निकालने में उसके पिता को भी करंट लगा है। हालांकि वह गंभीर रूप से नहीं झुलसे हैं। पीयूष मां-पिता की इकलौती संतान था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Share:

Next Post

आयुष्मान से होगा प्रदेश के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का इलाज!

Mon Sep 26 , 2022
जनवरी तक लागू हो सकती है योजना उत्तराखंड पैटर्न पर मंथन कर चुकी है सरकार रामेश्वर धाकड़ भोपाल। अगले विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार प्रदेश के सभी अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा की सौगात दे सकती है। उत्तराखंड की तर्ज पर मप्र सरकार प्रदेश के सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके […]