img-fluid

मिडिल ईस्ट पर फिर बढ़ा तनाव…. ईरान ने दी दूसरा समुद्री रास्ता बंद करने की चेतावनी

June 08, 2026

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. इजरायल (Israel.) की तरफ से कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी मिलने के बाद ईरान (Iran) ने साफ कहा है कि अगर हमला बढ़ा तो वह एक और अहम समुद्री रास्ता बंद कर सकता है. ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली वेलायती (Ali Velayati) ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट (Bab-el-Mandeb Strait) को लेकर यह चेतावनी दी है, जिससे दुनिया के बड़े व्यापारिक रास्तों पर असर पड़ सकता है।

अली वेलायती ने कहा कि मौजूदा हालात को देखकर दुश्मन को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए. उन्होंने इजरायल को संदेश देते हुए कहा कि उसके पास दो रास्ते हैं, या तो वह अपनी बेवकूफी रोक दे या फिर ऐसे हालात का सामना करे जहां दोनों अहम समुद्री रास्तों पर संतुलित जवाब मिल सकता है. वेलायती का इशारा साफ तौर पर समुद्री आवाजाही पर दबाव बढ़ाने की तरफ माना जा रहा है।


  • यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब इजरायल ने दावा किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलों की एक नई खेप दागी गई है. अप्रैल की शुरुआत के बाद यह पहली बार बताया गया है कि तेहरान से सीधे हमले हुए हैं. इसके बाद इजरायल ने ‘शक्तिशाली जवाब’ देने की चेतावनी दी थी. इसी के बाद ईरान की तरफ से बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट का जिक्र सामने आया।

    यह समुद्री रास्ता यमन, जिबूती-इरिट्रिया के बीच स्थित है, जो यूरोप, एशिया और अरब देशों के बीच व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है. रणनीतिक जानकारों का कहना है कि ईरान, यमन में सक्रिय हूती लड़ाकों के जरिए बाब-अल-मंदेब जलमार्ग पर दबाव बना सकता है. अगर यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होती है, तो इसका असर दुनिया के व्यापार और तेल सप्लाई पर पड़ सकता है, जिससे कई देशों में महंगाई बढ़ने की चिंता भी गहरा सकती है. फिलहाल दुनिया की नजर इस बात पर है कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव आगे किस दिशा में जाता है.

    Share:

  • MP : 5 लाख रुपये में खरीदी डिग्री और बन गए सरकारी डॉक्टर, पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप

    Mon Jun 8 , 2026
    भोपाल/दमोह/ग्वालियर. मध्य प्रदेश (MP) का दमोह (Damoh) जिला एक बार फिर फर्जी डॉक्टरों (Quack doctors) के काले कारनामों की वजह से सुर्खियों में है. पिछले साल जहां कथित फर्जी हार्ट सर्जन एम. जॉन केन का मामला सामने आया था, वहीं अब दमोह में फर्जी MBBS डिग्री के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी कर रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved