इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नार्थ तोड़ा में श्वानों का आतंक

एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार, पूर्व में महिला की हो चुकी मौत, एक की हालत गंभीर
इंदौर। नार्थ तोड़़ा में श्वानों ने आतंक मचाकर रखा है। यहां के एक दर्जन लोग श्वानों के काटने के चलते बिस्तर पर पड़े हैं।


रहवासी गणपत यादव का कहना है कि बीते तीन से चार दिनों के अंदर करीब 12 लोगों को श्वानों ने काटा है, जबकि लॉकडाउन के दौरान 60 लोग श्वानों के शिकार हुए थे, जिनमें बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल नार्थ तोड़ा में रहने वाले 40 साल के राजेश मंडलोई, 9 साल का प्रियर पंवार, 35 साल का दीपक और चेतन वर्मा शामिल हैं। बुजुर्ग राजेश मंडलोई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग चल-फिर नहीं पा रहे हैं। एक बुजुर्ग महिला पहले ही श्वानों के काटने के चलते दम तोड़ चुकी है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश : इंदौर में हो रहा था सामूहिक धर्म परिवर्तन, 9 गिरफ्तार

Fri Jan 29 , 2021
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने 9 लोगों को धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी पर हाल ही में लागू हुए मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना 26 जनवरी की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदौर के […]