img-fluid

टेस्ला की बड़ी परेशानी, साइबरट्रक में व्हील फॉल्ट, कारों के कैमरे फेल, कंपनी ने वापस बुलाए लाखों वाहन

May 09, 2026

कोलकाता। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Electric vehicle manufacturer Tesla) को अपने कई मॉडलों में तकनीकी खामियां (Technical Glitches) मिलने के बाद बड़े स्तर पर वाहनों को वापस बुलाना पड़ा है। कंपनी ने 173 साइबरट्रक (Cybertruck) समेत करीब दो लाख अन्य इलेक्ट्रिक कारों के लिए रिकॉल जारी किया है। इन वाहनों में पहियों और सॉफ्टवेयर से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।

साइबरट्रक के पहियों में तकनीकी गड़बड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 से 2026 के बीच तैयार किए गए 18-इंच स्टील व्हील वाले 173 साइबरट्रक प्रभावित पाए गए हैं। अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, खराब सड़कों या मोड़ पर वाहन चलाते समय इनके रोटर में दरार पड़ने का खतरा है। यह समस्या इतनी गंभीर हो सकती है कि पहिया हब से अलग हो जाए, जिससे बड़ा हादसा और गंभीर चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है। टेस्ला ने प्रभावित वाहनों के रोटर्स, हब और लग नट्स को मुफ्त में बदलने का फैसला किया है।


  • रियरव्यू कैमरा अचानक हो रहा बंद
    साइबरट्रक के अलावा टेस्ला ने मॉडल Y, मॉडल S, मॉडल X और मॉडल 3 की करीब दो लाख कारों को भी रिकॉल किया है। इन वाहनों में रियरव्यू कैमरे से जुड़ी सॉफ्टवेयर समस्या सामने आई है। बताया गया है कि वाहन को रिवर्स करते समय कैमरा कुछ सेकंड के लिए बंद हो जाता है। ऐसे में ड्राइवर को पीछे का दृश्य साफ नहीं दिखता, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

    अब तक किसी हादसे की सूचना नहीं
    राहत की बात यह है कि इन तकनीकी खामियों के कारण अब तक किसी दुर्घटना या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। कंपनी ने ग्राहकों से सावधानी बरतने और जल्द से जल्द सर्विस सेंटर से संपर्क करने की अपील की है।

    ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन जारी
    टेस्ला ने प्रभावित ग्राहकों की सहायता के लिए कस्टमर सर्विस नंबर 1-877-798-3752 जारी किया है। साथ ही, कंपनी ने रिकॉल से जुड़े विशेष नंबर भी जारी किए हैं, ताकि वाहन मालिक आसानी से अपनी कार की स्थिति की जांच करा सकें।

    Share:

  • बंगाल में भाजपा सरकार की चर्चा के बीच रूपा गांगुली का नाम सुर्खियों में, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    Sat May 9 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। इसी बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) का नाम भी प्रमुखता से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved