उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गुब्बारे वाला अस्पताल में भर्ती हो गया

  • प्रकरण दर्ज होने की खबर लगने ही
  • कल सुबह सैर सपाटे में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद भाग निकला था-5 घायलों का चल रहा है उपचार

उज्जैन। कल सुबह अंकपात क्षेत्र में सैर सपाटे के दौरान खाकचौक पर गुब्बारे में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था और इस हादसे में एक बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए थे। हादसा होते ही गुब्बारे बेचने वाला वहां से फरार हो गया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। कल शाम को उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ और इसकी जानकारी लगते ही वह अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। पुलिस उसे हिरासत में लेगी। गत रविवार से शुरू हुए सैर सपाटे का कार्यक्रम दूसरे रविवार को कल भी आयोजित हुआ। इस दौरान कई लोग परिवार सहित इसमें शामिल होने के लिए पहुँचे थे। कल सुबह 6.15 बजे के करीब खाकचौक स्थित निर्मोही अखाड़े के पास गैस के गुब्बारे वाले की गाड़ी में लगे हाईड्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोर से हुआ था जिससे गुब्बारे की गाड़ी के चिथड़े हो गए थे और पास में रखी कार के शीशे भी तड़क गए थे।


इस हादसे में एक बालक सहित 5 लोग घायल हुए जिनमें से एक को इंदौर रैफर करना पड़ा। हादसा होने के बाद यहाँ भगदड़ की स्थिति बन गई थी और सुबह अंधेरा कम होने के कारण कम लोग आए थे जिससे गंभीर हादसा नहीं हो पाया। घटना के बाद गुब्बारे की दुकान लगाने वाला जुगल पिता छगनलाल निवासी पांड्याखेड़ी भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसे खिलाफ लापरवाही बरतने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। जब उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की खबर लगी तो वह अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। पुलिस को उसकी पत्नी रेखा मिली जिसने बताया कि वह 5 साल से गुब्बारे बेचने का काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार अस्पताल से छूटते ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Share:

Next Post

पर्यावरण, स्वास्थ्य व कोरोना से बचाव हेतु ब्राह्मण समाज ने निकाली सायकल रैली

Mon Jan 3 , 2022
नागदा। नवीन कैलेंडर वर्ष 2022 के आगमन पर सर्व ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में सायकल रैली निकाली गई। पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य रक्षा व राष्ट्र हित में कोरोना से बचाव के लिए कोरोना नियमों के पालन हेतु अपनी साइकिल पर सवार होकर महासभा के सदस्य जनजागरण करते हुए शहर में निकले। कोरोना की तीसरी लहर की […]