img-fluid

विरासत रेस्टारेंट में पनीर के साथ परोस दी हड्डी

May 13, 2026

  • जन्मदिन पार्टी के बाद खाने पहुंचे युवकों ने किया हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जबलपुर। अधंमूक बायपास स्थित विरासत रेस्टारेंट में उस समय जमकर हंगामा मच गया जब जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद खाना खाने पहुंचे कुछ युवकों को वेज भोजन में कथित रूप से हड्डी के टुकड़े परोस दिए गए। मामला सामने आते ही रेस्टारेंट में विवाद की स्थिति बन गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार अधंमूक बायपास स्थित विरासत रेस्टारेंट में कुछ युवक अपने मित्र का जन्मदिन मनाने के बाद भोजन करने पहुंचे थे। युवकों ने रेस्टारेंट में बैठकर वेज खाना ऑर्डर किया, जिसमें पनीर की सब्जी भी शामिल थी। आरोप है कि जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी पनीर की सब्जी में हड्डी जैसे कुछ टुकड़े दिखाई दिए। यह देखकर सभी युवक हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत खाना खाना बंद कर दिया। युवकों का कहना है कि उन्होंने पनीर की सब्जी को ध्यान से देखा तो उसमें हड्डी के छोटे-छोटे टुकड़े मौजूद थे। चूंकि उन्होंने विशेष रूप से शाकाहारी भोजन मंगवाया था, ऐसे में इस तरह की लापरवाही से उनकी धार्मिक और भावनात्मक भावनाएं भी आहत हुई हैं।


  • शिकायत पर कर्मचारियों से बहस
    मामले की जानकारी जब रेस्टारेंट कर्मचारियों को दी गई तो विवाद और बढ़ गया। युवकों का आरोप है कि कर्मचारियों ने पहले तो सब्जी में हड्डी निकलने की बात से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते रेस्टारेंट में मौजूद अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए और माहौल गर्मा गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक प्लेट में मौजूद संदिग्ध टुकड़े दिखाकर कर्मचारियों से सवाल कर रहे हैं। वहीं कर्मचारी अपनी सफाई देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते दिखाई दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
    वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने रेस्टारेंट की साफ-सफाई, किचन व्यवस्था और फूड सेफ्टी मानकों पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि शाकाहारी भोजन में इस तरह की चीजें परोसी जा रही हैं, तो यह गंभीर लापरवाही है।कुछ लोगों ने यह भी मांग की है कि खाद्य विभाग को ऐसे मामलों में तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ग्राहकों के स्वास्थ्य और भावनाओं से खिलवाड़ न हो।

    जांच और कार्रवाई की मांग
    स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि रेस्टारेंट के किचन, खाद्य सामग्री, स्वच्छता व्यवस्था और कर्मचारियों के कामकाज की जांच होनी चाहिए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित रेस्टारेंट पर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

    ग्राहक सुरक्षा पर उठे सवाल
    यह घटना एक बार फिर बताती है कि शहर के कई होटल और रेस्टारेंट में फूड क्वालिटी और किचन मॉनिटरिंग को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं। ग्राहक पैसे देकर अच्छा और सुरक्षित भोजन खाने जाते हैं, लेकिन यदि उन्हें इस तरह के अनुभव मिलें तो भरोसा टूटना स्वाभाविक है।फिलहाल मामले को लेकर रेस्टारेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वायरल वीडियो के बाद शहर में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

    Share:

  • कार्यालय में स्वच्छता और अनुशासन को प्राथमिकता में रखें

    Wed May 13 , 2026
    संभागीय कार्यालय कछपुरा का निरीक्षण कर निगमायुक्त ने दिए निर्देश जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संभागीय कार्यालय कछपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और स्वच्छता से संबंधित कार्यों को पूरी पारदर्शिता व गति के साथ पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved