उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विष्णु सागर स्थित मंदिर के पुजारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की ब्राह्मण समाज ने

उज्जैन। बदमाश आए दिन घटनाएँ कर रहे हैं और ऐसे ही एक मामले ने नगर के ब्राह्मण समाज को आक्रोशित कर दिया है। कल समाजजनों ने एक ज्ञापन दिया।
11 सितंबर की रात मार्कंडेय महादेव के पुजारी जीतू मेहता पर आधा दर्जन बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे लेकर अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात की और हमले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी लोगों की गिरफ्तारी तथा उन पर धारा 307 की कार्रवाई किए जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल में पं. सपन गुरु व्यास, पं. विनय कुमार ओझा, रामेश्वर जोशी, वीरेंद्र शर्मा, भारत शर्मा, रामगोपाल शर्मा, शुभम उपाध्याय, लोकेंद्र शास्त्री, संजय दिवटे, रंजीत पाटिल, अशोक दुबे, अनिल जोशी, दीनदयाल दुबे, कृष्ण गोपाल दुबे, पं. सुधीर शर्मा, धर्मेंद्र पंड्या, नितेश मेहता आदि समाजजन मौजूद रहे। यह जानकारी नगर अध्यक्ष विनय कुमार ओझा ने दी।

Share:

Next Post

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्‍च हुआ Nokia G10, देखें कीमत व खूबियां

Wed Sep 15 , 2021
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार Nokia G10 स्मार्टफोन को भारत में Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global के नए बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। इस स्मार्टफोन को Nokia G सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर […]