उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हाट में पहुँचे कलेक्टर ने जैविक पनीर का स्वाद लिया

  • लोगों में जागरुकता के लिए जैविक हाट बाजार सप्ताह में एक बार लगाना जरुरी

उज्जैन। रविवार को हरिफाटक ब्रिज स्थित नीलगंगा हाट बाजार में एक दिनी जैविक हाट बाजार और कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया गया। कलेक्टर ने स्टाल पर जाकर जैविक पनीर का स्वाद लिया तथा स्टालों पर जाकर जानकारी भी ली। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री अंकिता धाकरे, संयुक्त संचालक उद्यानिकी आशीष कुमार कनेश, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



कलेक्टर और अन्य अधिकारीगणों ने जैविक उत्पाद स्टाल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि सप्ताह में एक बार जैविक हाट बाजार लगाना जरुरी है लोगों में इसके प्रति जागरूकता आए। उन्होंने उत्पादों में लगने वाले व्यय, उनकी पैकेजिंग तथा मार्केटिंग के बारे में स्टाल लगाने वाले किसानों से चर्चा की। कार्यशाला के अंत में किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आभार पीएस कनेल द्वारा किया गया।

Share:

Next Post

क्षमा की शक्ति से प्रेम तत्व को बढ़ाएं

Mon Nov 28 , 2022
खरगोन में हुआ सहज योग मंदिर निर्मलाश्रम का शुभारंभ-प्रदेश में भ्रमण करेगा श्रीमाताजी का महालक्ष्मी रथ उज्जैन। रविवार को खरगोन में परम चैतन्य से सराबोर वातावरण में सहज योग मंदिर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। उद्घाटन एवं श्री माताजी की पूजा के उपरांत सामूहिकता को संबोधित करते हुए प्रदेश […]