img-fluid

बेंगलुरु से इंदौर आए विमान को डायवर्ट कर अहमदाबाद भेजा

April 27, 2026

  • – पहले प्रयास में नहीं उतर पाया विमान
  • – ईंधन की कमी के चलते किया डायवर्ट

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल शाम बेंगलुरु से आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतर नहीं पाया। इसके बाद उसे डायवर्ट कर अहमदाबाद भेजा गया। इसका कारण विमान में ईंधन की कमी बताया गया है। फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-2014) बेंगलुरु से शाम 4.35 बजे इंदौर आती है। कल यह फ्लाइट शाम करीब 5 बजे इंदौर पहुंची। विमान में 163 यात्री सवार थे। पायलट ने विमान को लैंड करने का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के चलते पहले प्रयास में विमान उतर नहीं पाया। इसके चलते पायलट ने विमान को दोबारा ऊपर उड़ा लिया। कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद रनवे पर दूसरे विमानों की आवाजाही में इस विमान को कुछ और समय तक रुकने के संकेत दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विमान में ईंधन कम होता देख और प्रतीक्षा का समय ज्यादा होने के चलते पायलट ने विमान को डायवर्ट कर अहमदाबाद ले जाने का फैसला लिया। शाम 5.17 बजे विमान को डायवर्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया।


  • रात 8.30 बजे अहमदाबाद से आया विमान
    विमान के अहमदाबाद जाने के बाद पायलट ने इसमें रिफ्यूलिंग कराई। इधर, इंदौर में मौसम साफ होने और रनवे खाली होने का संकेत मिलने के बाद यह फ्लाइट अहमदाबाद से शाम करीब 7.30 बजे रवाना होकर 8.30 बजे इंदौर पहुंची। यह विमान 5 बजे इंदौर से बेंगलुरु जाता है। आने वाली फ्लाइट लेट होने के कारण यह यात्रियों को लेकर रात 9 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। इस दौरान आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Apr 27 , 2026
    आईडीए में आएगा चौंकाने वाला नाम? लो भाई, कल उज्जैन (Ujjain) सहित कुछ शहरों के विकास प्राधिकारिणों (Development Authorities) के नाम भी आ गए, लेकिन हर बार की तरह इंदौर (Indore) को लटका दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रभार वाले शहर में वे जिसे चाहेंगे वह आईडीए बिल्डिंग में जाकर बैठेगा, लेकिन जो नाम चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved