
अयोध्या। 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरी अयोध्या में दीपावली जैसा जश्न मनाया जाएगा। इस बार राम मंदिर की नींव के लगभग 200 फीट नीचे स्वामित्व के सबूत के तौर पर ताम्रपत्र पर लिखा टाइम कैप्सूल गाड़ा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि भविष्य में अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर कोई विवाद खड़ा न हो सके। नींव में राम जन्मभूमि संबंधित सभी सबूतों को भी सुरक्षित रखा जाएगा। उधर 5 अगस्त को अयोध्या के सभी मंदिर खोल दिए जाएंगे। 4 अगस्त से ही यहां दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा और 5 अगस्त को पूरे अयोध्या में दीपावली मनाई जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved