मध्‍यप्रदेश

प्रेमिका का गर्भपात कराकर दुल्हन को विदा करा रहा था दूल्हा, पुलिस ने किया arrest

सतना । सतना जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को विदा कराके ले जाने से पहले हवालात पहुंच गया। दरअसल, युवक पर अपनी प्रेमिका गर्भपात कराने का आरोप है। यह मामला सतना (Satna)  जिले के मैहर बदेरा थाना क्षेत्र का है, जहां कटनी के जमुआनी का रहने वाला नीरज सिंह गौड़ नाम का युवक रामनगर के देवरा गांव में अपनी बारात लेकर आया था। शादी के बाद बारात नयी नवेली दुल्हन लेकर रवाना होने वाली थी। लेकिन तभी नीरज गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी से शादी के घर में एकदम हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, नीरज पुलिस रिकॉर्ड में 2016 से फरार हैं। बदेरा गांव की एक लड़की की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने 19 साल की एक लड़की को प्यार और शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। वो लंबे समय तक उसके साथ रहा। लड़की का आरोप है कि नीरज ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया और जब वो गर्भवती हो गयी तो उसका अबॉर्शन करवा दिया। उसके बाद शादी से मुकर गया और उसे छोड़कर भाग गया। उसके बाद पीड़ित लड़की ने नीरज सिंह गौड़ के खिलाफ बदेरा थाने में रिपोर्ट (Report)दर्ज करायी। पुलिस ने धारा 376 के तहत दुष्कर्म (rape) का मामला पंजीबद्ध कर लिया और नीरज की तलाश में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, अदालत ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था और पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी (arrest) पर 1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच पूर्व प्रेमिका को नीरज की शादी की खबर लग गयी। उसने पुलिस को सूचना दे दी। नीरज 23 जून को रामनगर देवरा गांव अपनी बारात लेकर पहुंचा। वहां शादी रचा कर लौट रहा था। इसी दौरान बदेरा पुलिस ने दूल्हे को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Share:

Next Post

कोविड नियंत्रण में मध्यप्रदेश ने देश में आदर्श प्रस्तुत किया : धर्मेन्द्र प्रधान

Fri Jun 25 , 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को कोरोना नियंत्रण एवं उपचार में कोविड केयर सेंटर, ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवाओं आदि के लिये निरंतर सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) प्रदेश को आवश्यक संख्या में वैक्सीन दिलवा रहे हैं और […]