उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गर्मी बढ़ी..दोपहर में सड़कों पर छाने लगा सन्नाटा

  • 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जरूरी काम से ही लोग निकल रहे

उज्जैन। अप्रैल महीना शुरु होते ही सूरज के तेवर और तीखे हो गए हैं। दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जानकारों का कहना है कि इस साल मई माह तक गर्मी कई सालों के रिकार्ड तोड़ सकती है। यही कारण है कि बाजारों में अब दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच लोग कम निकल रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से पूरा शहर राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं की चपेट में चल रहा है। इस कारण न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुँच गया है।



अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच चल रहा है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। संभवत: अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार भी जा सकता है। इधर न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच करीब 50 फीसदी के अंतर के कारण दोपहर में गर्मी अधिक महसूस हो रही है। इसके चलते अब दोपहर में बाजारों में लोग कम निकल रहे हैं। स्थिति ऐसी बन रही है कि फ्रीगंज और तीन बत्ती चौराहा जैसे प्रमुख मार्ग भी दोपहर के समय सूने नजर आने लगे हैं। गर्मी के कारण वही लोग बाजारों निकल रहे हैं जिन्हें आवश्यक काम है। शहर की ज्यादातर सड़कों पर दोपहर से शाम 4 बजे तक सन्नाटे जैसी स्थिति बन रही है।

Share:

Next Post

शिप्रा का पानी मिलाकर किया जा रहा शहर में जलप्रदाय..आज नलों से गंदा पानी आया

Mon Apr 4 , 2022
अमावस्या स्नान पर्व के लिए पाईप लाईन के जरिये शिप्रा में आया था नर्मदा का पानी-गंभीर में जलस्तर घट रहा उज्जैन। गर्मी शुरु होते ही शिप्रा नदी के साथ-साथ गंभीर बाँध का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है। अमावस्या स्नान के पहले शिप्रा कई स्थानों पर सूख गई थी। स्नान के लिए नर्मदा का […]