img-fluid

सिंहस्थ 2028 के लिए मप्र सरकार ने केंद्र से मांगे 20 हजार करोड़, उज्जैन में शुरू हो चुकी हैं ये बड़ी परियोजनाएं

January 11, 2026

  • वित्त मंत्री से की कर्ज की सीमा भी बढ़ाए जाने की मांग

भोपाल। मप्र सरकार (MP Government) ने सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) के आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की मांग की है। साथ ही कहा है कि मप्र को और ज्यादा कर्ज लेने के लिए जीडीपी की सीमा बढ़ाई जाए। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कल नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की प्री-बजट बैठक में यह मांग रखी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद की औसत वार्षिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है।


  • भारत सरकार द्वारा ऋण प्राप्त करने की सीमा की गणना के लिए प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 15 लाख 44 हजार 141 करोड़ रूपये मान्य किया जा रहा है, जबकि 15वें वित्त आयोग की गणना के आधार पर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 16 लाख 94 हजार 477 करोड़ रुपए है। देवड़ा ने कर्ज लेने की सीमा की गणना प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद अनुसार किए जाने की मांग की।

    Share:

  • वेनेजुएला के बाद क्या ग्रीनलैंड और ईरान पर कब्जा करेंगे ट्रंप? अमेरिकी सेना कर रही तैयारी

    Sun Jan 11 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश के बाद अमेरिकी सेना (US Military) ने वेनेजुएला (Venezuela) में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अमेरिकी ऑपरेशन ने पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया। 3 जनवरी को ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत सेना वेनेजुएला की जमीन पर उतरी और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved