खेल मध्‍यप्रदेश राजनीति

मप्र हॉकी अकादमी और वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी के बीच मुकाबला 20 अक्टूबर को

भोपाल! प्रथम जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 (First Junior Boys Inter Academy National Hockey Championship-2021)  के दूसरे दिन नवल टाटा हॉकी अकादमी (Naval Tata Hockey Academy) जमशेदपुर, नामधारी इलेवन, मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गुमानहेरा राइजर्स अकादमी, साई अकादमी कोलकाता ने अपने-अपने लीग मुकाबले जीत लिए। वहीं, दिन का अंतिम मुकाबला एचआईएम अकादमी और मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चैंपियनशिप का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम की नवनिर्मित टर्फ पर किया जा रहा है।
दिन के पहले मुकाबले में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने बरार हॉकी अकादमी अमरावती को एकतरफा 15-0 से पराजित किया। नवल टाटा ने पहले ही क्वार्टर से दबाव बनाए रखा और गोल करते रहे। पहले क्वार्टर में 5, दूसरे में 4 और तीसरे तथा चौथे में 3-3 गोल किए। नवल टाटा के सेम मुंडा ने हैट्रिक सहित 4 गोल किए, जबकि अतीश डोडराई ने टीम के लिए 5 गोल किए।
दूसरे मुकाबले में नामधारी इलेवन ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी भागता को एकतरफा 20-0 से हराया। नामधारी की ओर से पहले, तीसरे और चौथे क्वार्टर में 6-6 गोल किए, जबकि दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे। कप्तान राजिंदर सिंह ने टीम के लिए 7 गोल किए। वहीं, मनिंदर सिंह ने हैट्रिक समेत 6 गोल किए।
तीसरे मुकाबले में मुंबई स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने ध्यानचंद हॉकी अकादमी को 4-2 से शिकस्त दी। पहले क्वार्टर में मुंबई और दूसरे क्वार्टर में ध्यानचंद अकादमी ने गोल किए। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। चौथे क्वार्टर में मुंबई ने 2 गोल करके मैच 4-2 से अपने नाम किया।
चौथे मुकाबले में गुमानहेरा राइजर्स अकादमी ने माता साहित कौर हॉकी अकादमी जरखड़ लुधियाना को एकतरफा 8-0 से हराया। टीम ने पहले और दूसरे क्वार्टर में 2-2, तीसरे में 1 और चौथे में 3 गोल किए। टीम के पंकज ने 3 और पी तरूण कुमार ने 2 गोल किए।
पांचवें मुकाबले में साई अकादमी कोलकाता ने सिटीजन हॉकी इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से शिकस्त दी। साई ने पहले क्वार्टर में 2, दूसरे में 5 और चौथे में 1 गोल दागा। टीम के लिए सुरेश महतो और अंगद बीर सिंह ने 2-2 गोल किए।
दिन का छठा मैच एचआईएम अकादमी और मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। एचआईएम अकादमी ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में 1-1 गोल किए। मार्कंडेश्वर आकदमी ने चौथे क्वार्टर में 2 गोल करते हुए मुकाबला 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ करवा लिया।

मप्र हॉकी अकादमी का मुकाबला
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी के बीच 20 अक्टूबर को दोपहर 3ः30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। पूल-एच का यह लीग मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों के बीच लीग का यह पहला मुकाबला भी है। मप्र हॉकी अकादमी की टीम मुख्य कोच ओलंपियन समीर दाद और सहायक कोच बिट्टू सिंहरोहा के मार्गदर्शन में चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

चैंपियनशिप में 20 अक्टूबर के मुकाबले
1. हुबली हॉकी अकादमी विरूद्ध  सेल्यूट हॉकी अकादमी, प्रातः 6ः45 से
2. मालवा हॉकी अकादमी विरूद्ध  रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, प्रातः 8ः30 से
3. जय भारत हॉकी अकादमी विरूद्ध  एसजीपीसी हॉकी अकादमी, प्रातः 10ः15 से
4. महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी विरूद्ध  तिरूमलवन हॉकी अकादमी, दोपहर 12ः00 से
5. लक्ष्मी अम्मल स्पोर्ट्स अकादमी विरूद्ध  तमिलनाडु हॉकी अकादमी, दोपहर 1ः45 से
6. मप्र हॉकी अकादमी विरूद्ध  वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी, दोपहर 3ः30 से

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

Tue Oct 19 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भारी बारिश (Heavy rains) से प्रभावित इलाकों (Affected areas) का हवाई सर्वेक्षण (Aerial survey) किया। बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की। उनके साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के DGP अशोक कुमार भी […]