आचंलिक

दमोह में भाजपाइयों के इस्तीफे का क्रम जारी

दमोह। मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया के भाजपा से इस्तीफा देने के साथ ही दमोह में भाजपाइयों के इस्तीफे का क्रम शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही भाजपा के आधा दर्जन पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था और आज फिर करीब एक दर्जन पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके पीछे का कारण एक ही बता जा रहा है। कि बीते उपचुनाव में हुई भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद उन सभी की उपेक्षा की जा रही थी । भाजपा से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाया जा रहा था। लगातार उपेक्षाओं के चलते सभी ने अपना इस्तीफ ा देना शुरू कर दिया। साथ में सभी पूर्व पदाधिकाररियों का कहना है कि भाजपा से त्यागपत्र दे रहे हैं लेकिन किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे क्योंकि वे भाजपा की विचारधारा से पूरी तरह सहमत है और उसी विचारधारा के साथ पार्टी से दूर रहकर भी अपना काम जारी रखेंगे। गुरुवार दोपहर भाजपा कार्यालय में इस्तीफ ा देने पहुंचे पूर्व पदाधिकारियों का इस्तीफा लेने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी नहीं पहुंचे। वह भाजपा कार्यालय में ही एक मीटिंग में बैठे रहे और उन्होंने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज को इन पूर्व पदाधिकारियों का इस्तीफ ा लेने के लिए भेज दिया। इस बात पर इस्तीफा देने आए पूर्व पदाधिकारियों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया।


इन्होंने दिया इस्तीफा
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंघई, पूर्व जिला महामंत्री अखिलेश हजारी, पूर्व जिला महिला उपाध्यक्ष सुधा झारिया, पूर्व जिला मंत्री श्यामा उरेती, पूर्व जिला महिला अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रहलाद भटियानी, पूर्व नगर मंत्री रितु पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज टंडन और पूर्व ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष मलखान सिंह शामिल है।

Share:

Next Post

भाजपा में टिकट वितरण का विरोध, सोशल मीडिया सहित समाजों ने खुलकर जताया विरोध

Fri Jun 17 , 2022
नागदा। भाजपा द्वारा किए गए टिकट वितरण के बाद विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। गुरुवार को दिनभर भाजपा की इस नीति का विरोध चलता रहा। सोशल मीडिया के अलावा समाजों ने खुलकर विरोध जताया है। कई कार्यकर्ताओं ने तो इस्तीफे की बात कहते हुए निर्दलीय नामांकन जमा करने की बात कही है। गौरतलब है […]