इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पेश हुए अश्विन को भी पुलिस ने तोड़ा, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया


पुलिस बोली- घर से किया गिरफ्तार, दीवार फांदने में टूटे हाथ-पैर

इंदौर।  भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा के घर हुए हमले में दो इनामी बदमाशों ने कल नेताओं के मार्फत पुलिस के सामने सरेंडर किया। हालांकि सरेंडर होने के बाद पुलिस ने उनकी दुर्गति कर दी। पिटाई के दौरान अश्विन गिड़गिड़ाने लगा।

कल अश्विन सिरोइया निवासी वृंदावन कॉलोनी और उसके साथी अरुण वर्मा को गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों वृंदावन कॉलोनी में छुपे थे, जिस पर पुलिस वहां छापा मारने गई तो दोनों घर की दीवार फांदकर भागने लगे। गिरने से दोनों के हाथ-पैर टूट गए। इसके बाद उन्हें प्रारंभिक चिकित्सा देने के बाद मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि दोनों ने एक भाजपा नेता के माध्यम से सरेंडर किया है। सरेंडर होने के बाद पुलिस सरेंडर की शर्तें भूल गई और दोनों पर टूट पड़ी। दोनों की जमकर खातिरदारी की। इस दौरान अश्विन अपने छोटे-छोटे बच्चों की दुहाई देने लगा। वह पुलिस अफसरों को कहने लगा कि बच्चों के कारण उसे छोड़ दें। गलती से वह नेमा के घर हमला करने पहुंच गया। हमले के इस मामले मेें करण राणा, अनमोल संधु, अभिषेक कुशवाह, मनोहर वर्मा सहित कुछ हमलावर अभी भी फरार चल रहे हैं। वे भी पेश होने का माध्यम खोज रहे हैं, जबकि चार आरोपियों को पुलिस जेल पहुंचा चुकी है। दो आरोपी खंडवा रोड निवासी दो दिन पहले तो दो आरोपी वारदात के बाद ही पकड़ा चुके हैं। दोनों पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई करवाई है। दोनों के घर पर नोटिस देने की कार्रवाई होगी।

Share:

Next Post

प्रदुषण व कोरोना से बचने के लिए करें ये असरदार उपाय

Fri Nov 20 , 2020
आज के इस आधुनिक वातावरण में बीमारियों का तो सीजन सा चल रहा हैै  एक तो कोरोना का कहर, उस पर भी दिवाली के बाद का प्रदूषण, निश्चित ही हर इंसान को ऐसे में ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। वैसे तो एनजीटी ने कई शहरों में पटाखों पर बैन लगा रखा था, फिर उन […]